दिव्यंका त्रिपाठी का नाम इस सगाई से पहले भी सुर्ख़ियों में रह चुका है। जब उनके और शरद मल्होत्रा के बीच रिलेशनशीप की बातें सामने आई थी।
भोपाल। टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने विवेक दाहिया से सगाई कर ली है। दिव्यंका का जन्म मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था।भोपाल में उनके पिता की दुकान भी है। दिव्यंका त्रिपाठी का नाम इस सगाई से पहले भी सुर्ख़ियों में रह चुका है। जब उनके और शरद मल्होत्रा के बीच रिलेशनशीप की बातें सामने आई थी। तब दिव्यंका और शरद मल्होत्रा के बीच प्यार की चर्चा बड़े जोर-से गूंजी थी। दोनों करीब सात साल तक साथ रहे।
दिव्यंका के साथ शरद का अफेयर तब शुरू हुआ जब दोनों जीटीवी के पॉपुलर शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में एक साथ काम कर रहे थे। हालाकि दोनों इससे इंकार करते रहे। लेकिन अंग्रेजी की एक कहावत है, लव एंड कफ कांट बी हिडेंन , प्यार और खांसी छुपाए नहीं छुपती। फिर इन दोनों के बीच इश्क में पर्देदारी कहां रहने वाली थी। दिव्यंका और शरद मल्होत्रा 2006 में एक दूसरे के नजदीक आए थे। मार्च 2015 में उनका ब्रेक-अप हो गया।
हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यंका ने कहा था कि, ब्रेकअप के लिए वो अकेले शरद मल्होत्रा को कसूरवार नहीं मानतीं , कुछ गलती मुझमें भी थी, हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं । मैं शरद के प्रति बहुत डेडिकेटेड थी। पारिवारिक कारणों से व्यस्त रहने के बावजूद भी मैं उसके लिए समय निकाला करती थी। लेकिन उसे हमारी प्रवाह नहीं थी।
मैंने हर वक़्त उसकी ख़ुशी का ख्याल रखा था, जितना मैंने उसके लिए किया उसने मनमें कभी भी मेरे लिए वो समर्पण भाव नहीं दिखा। हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं जिससे प्यार करती हैं, उसके लिए सबकुछ करती हैं। हमें खुद के लिए स्टैंड लेना याद नहीं रहता। इस रिश्ते का सबसे बड़ा सबक मेरे लिए यह था कि किसी को खुश रखने के लिए अपनी पहचान मत गंवाओ।