scriptजय गंगाजल: ऐसा है एसपी आभा माथुर का किरदार, झा ने भी की एक्टिंग | Jai Gangajal release on march 4, 2016 | Patrika News

जय गंगाजल: ऐसा है एसपी आभा माथुर का किरदार, झा ने भी की एक्टिंग

Published: Mar 03, 2016 03:25:00 pm

Submitted by:

Abha Sen

निर्देशक प्रकाश झा ने खुद इस फिल्म पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है जो एक सीन में विलन की सुताई करते हुए भी दिख रहे हैं।

आभा सेन@जबलपुर। जय गंगाजल, मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 4 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। साल 2003 में प्रकाश झा की अजय देवगन अभिनीत फिल्म का लुत्फ उठा चुके दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदे हैं।

यह फिल्म 2003 में बनी गंगाजल फिल्म का दूसरा भाग बताई जा रही है। लेकिन इसकी कहानी पिछली फिल्म से बिल्कुल भिन्न है। इसमें मुख्य किरदार में प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं जो कि एसपी आभा माथुर के किरदार दबंग अफसर की भूमिका में हैं।


इनके साथ हैं मानव कौल, राहुल भट्ट और निनाद कामात। करीब 10 करोड़ रूपए की लागत में बनी इस फिल्म में क्राइम दिखाया गया है। राजनीति और पुलिसिया कार्रवाई के साथ ही इसमें एक उसूलवान निडर अफसर (प्रियंका चोपड़ा) भी है जो अपनी जान की परवाह किए बगैर निष्पक्ष और सदैव जनहित में ही निर्णय लेती है। यह कहानी एसपी आभा माथुर (प्रियंका चोपड़ा) पर आधारित है, जिसका स्थानांतरण बांकीपुर जिला, बिहार में हो जाता है। यहां वह उसके विधायक (मानव कौल) के विरुद्ध लड़ाई लड़ती है।



यहां आपके लिए ज्यादा रोचक और जानने वाले तथ्य ये है कि निर्देशक प्रकाश झा ने खुद इस फिल्म पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है जो एक सीन में विलन की सुताई करते हुए भी दिख रहे हैं।



बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने खासी मेहनत की है। इसकी शूटिंग की लोकेशन तलाशने के लिए प्रकाश झा जबलपुर भी पहुंचे थे। बाद में इन दृश्यों को होशंगाबाद में फिल्माया गया। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में मध्यप्रदेश की एक अफसर की कुछ स्टाइल को अपनाया है।

यहां देखें ऑफिशियल ट्रेलर-

" frameborder="0" allowfullscreen="">
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो