अब धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकारने समेत 11 लोगों के साथ 16 मई से वह जेल में है। अजय की पत्नी भी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से उम्मीदवार है, वह रुझानों में पीछे है।
वहीं शाजापुर के सलसलाई के ग्राम पंचायत चौकी हिदायतपुर से भी एक अजब मामला सामने आया है। यहां महेश ठाकुर और चेतन ठाकुर मैदान में उतरे। 1 जुलाई को मतदान में लोगों ने चेतन को सरपंच चुना। इस पर महेश लोगों से कसम खिलवा रहा है।
वहीं इससे पहले पन्ना के वार्ड क्रमांक 9 से 23 साल के संजय अहिरवार नामक युवक ने पंचायत सदस्य का चुनाव जीत लिया, जो जिलाबदर की सजा काट रहा है। हैरानी इस बात की है कि जिला बदर आदेश के विरोध में वह चुनावी मैदान में उतरा था। वह जबलपुर से न तो नामांकन फार्म भरने और न ही प्रचार करने के लिए पन्ना आया।
दरअसल, पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही समय पहले सामाजिक कार्यकर्ता संजय अहिरवार के खिलाफ जिलाबदर का आदेश जारी हो गया था। विरोध में धरना-प्रदर्शन हुए। तब दोस्तों ने चुनाव की सलाह दी थी।