scriptElection Results: 40 नगर पालिका परिषदों के नतीजे सामने आने में कुछ घंटे शेष, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे | Patrika News

Election Results: 40 नगर पालिका परिषदों के नतीजे सामने आने में कुछ घंटे शेष, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे

locationभोपालPublished: Jul 19, 2022 06:44:24 pm

Submitted by:

Faiz

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में हुए 40 नगर पालिका परिषदों में मतदान के नतीजे बुधवार सुबह 9 बजे से आने सुरु हो जाएंगे। patrika.com पर देखें सबसे पहले।

Election Results

Election Results: 40 नगर पालिका परिषदों के नतीजे सामने आने में कुछ घंटे शेष, patrika.com पर देखें सबसे तेज नतीजे

भोपाल. नगर सरकार बनाने के लिए दूसरे चरण मेंं हुए मतदान की गणना बुधवार सुबह से शुरू हो जाएगी, इस बार नगर पालिका परिषदों में पाषदों के जीत हार का फैसला होगा, इसके बाद चुने गए पार्षद ही मिलकर अध्यक्ष भी चुनेंगे, ऐसे में जिस पार्टी का बहुमत ज्यादा होगा, निश्चित उसी पार्टी का अध्यक्ष भी बनेगा। हालांकि नगर निगमों में पाषर्द की अपेक्षा महापौर के परिणामों पर जनता का अधिक ध्यान रहेगा, क्योंकि नगर निगमों में सीधे जनता ने ही महापौर के लिए भी वोट किया है।

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में 40 नगर पालिका परिषदों में मतदान हुआ था, जिनके मतों की गिनती बुधवार सुबह 9 बजे से होनी है। जैसे जैसे मतपेटियां यानी ईवीएम मशीन खुलती जाएंगी, वैसे वैसे चरण बद्ध तौर पर परिणाम सामने आने लगेंगे। छोटी नगर पालिकाओं के परिणाम जल्दी यानी दोपहर तक ही घोषित होने की संभावना है, लेकिन जहां मतदाता अधिक हैं, वहां के परिणाम आने में शाम तक का समय भी लग सकता है। आपके वार्ड में कौन बनेगा पार्षद? किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी आपको मिलेगी patrika.com पर।

इन नगर पालिकाओं का होगा फैसला

1. भोपाल जिला- नगर पालिका परिषद बैरसिया

26. मुरैना जिला- नगर पालिका परिषद सबलगढ़


आपको बतादें कि प्रदेश में कुल 76 नगर पालिकाएं हैं, जिसमें से 6 जुलाई 2022 को पहले चरण में 36 नगर पालिका परिषदों में मतदान हुआ था, जिसके नतीजे रविवार 17 जुलाई 2022 को सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में 26 जिलों के अंतर्गत आने वाली 40 नगर पालिका परिषदों में 13 जुलाई 2022 को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम बुधवार की सुबह 9 बजे के बाद से आने शुरु हो जाएंगे।


नगरीय निकाय चुनाव पर एक नजर में करें गौर

नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद सभी को मिलाकर इस चुनाव में एक करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 मतदाता हैं। इनमें 78 लाख 68 हज़ार, 406 पुरुष मतदाता और 74 लाख 54 हज़ार 236 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 1096 है। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश भर में कुल मतदान केंद्र की संख्या 19977 है। मध्य प्रदेश मेंं 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 298 नगर परिषद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें नगर निगम के 884 वार्ड और नगर पालिका परिषद के 1795 वार्ड शामिल हैं।

 

मतगणना से पहले पुलिस ने जब्त किए 25 लाख रुपए, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cjvyu
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो