scriptहोलिका दहन में भद्रा की छाया, इस मुहूर्त में जलाएं होली तो मिलेगी खुशखबरी- देखें पंचांग | holika dahan ka shubh muhurat, holika dahan kab hai | Patrika News
जबलपुर

होलिका दहन में भद्रा की छाया, इस मुहूर्त में जलाएं होली तो मिलेगी खुशखबरी- देखें पंचांग

होलिका दहन में भद्रा की छाया, इस मुहूर्त में जलाएं होली तो मिलेगी खुशखबरी- देखें पंचांग

जबलपुरMar 20, 2019 / 10:05 am

Lalit kostha

Holika Dahan

Holika Dahan

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रज्जव तारीख 12, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल, तिथि
प्रात: 9.21 तक रिक्ता तिथि चतुर्दशी उपरांत पूर्णा तिथि पूर्णिमा रहेगी। रिक्ता तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य निशिद्ध माने जाते हैं। वहीं पूर्णा तिथि मांगलिक कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। रिक्ता तिथि में अग्रिशमक कार्य, पत्रलेखन, शिल्पविद्या, वास्तु, भ्र्रमणमनोरंजन तथा जनहितैषी कार्य हेतु यह तिथि अत्यंत उपयुक्त मानी जाती हैै।
योग- दोपहर 12.21 तक शूल उपरांत गंड़ योग रहेगा। योग गणना के आधार पर योग दैनिक कार्य हेतु शुभ है।
विशिष्ट योग- आज व्रत पूर्णिमा का विशेष पर्व रहेगा, परंतु ग्रहगोचर के आधार पर किसी विशिष्ट कार्य का मुहूर्त नहीं है।
करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरांत विष्टि तदनंतर वव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- ऊध्र्व मुख नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 3.32 तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रतिष्ठा, ग्रहशांति, आखेट, गृहारम्भ, ग्रहप्रवेश, यात्रा, उपनयन, वास्तु, क्रय विक्रय जैसे कार्य सम्पादित किए जा सकते हैं। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शिक्षा, कारीगरी, मशीनरी, जलयंत्र निर्माण जैसे कार्य शुभ तथा सुखद माने जाते हैं।

शुभ मुहूर्त – आज कर्जनिपटारा, मित्रमिलन, आमोद प्रमोद, पत्रलेखन, भम्रण मनोरंजन, शिल्पविद्या, अग्रिशमक कार्य, तथा जनहितैषी कार्य हेतु दिन शुभ तथा मंगलकारी है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुुभ अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : व्रत पूर्णिमा तथा होलिका दहन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भद्रा उपरांत होलिका दहन का विशेष मुहूर्त रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 9.00 बजे तक सिंह राशि में उपरांत बुध प्रधान राशि कन्या राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मीन राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का उ.भाद्रपद नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मो,टा,टू,टी अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि सिंह होगी। राशि स्वामी सूर्य तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। सिंह राशि के जातक प्राय: चंचल, उग्रस्वभाव, साहसी, स्वतंत्र विचारों वाले, प्रभावशाली, प्रकृतिप्रेमी, जनहितैषी, मित्र हितैषी तथा प्रगतिशील विचारों के अन्वेषक माने जाते हैं। आयु के मघ्य भाग में भाग्योदय होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो