scriptमहाराष्ट्र: पहले चरण में सात सीटों पर 116 प्रत्याशी | 116 Candidates for First phase of General Election in Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र: पहले चरण में सात सीटों पर 116 प्रत्याशी

locationमुंबईPublished: Mar 29, 2019 06:58:32 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र: पहले चरण में सात सीटों पर 116 प्रत्याशी

महाराष्ट्र: पहले चरण में सात सीटों पर 116 प्रत्याशी

मुम्बई. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के सात निर्वाचन क्षेत्रों में पर्चा वापसी के अंतिम दिन तक 147 वैध उम्मीदवारों में से 31 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब कुल 116 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी है। पहले चरण के चुनाव में जांच के बाद 147 उम्मीदवारों के पर्चा दाखिला को वैध घोषित किया गया था। इस चरण के लिए पर्चा वापसी के लिए समय सीमा गुरुवार दोपहर 3 बजे तक थी। पहले चरण की 7 सीटों के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नागपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि वर्धा सीट पर 14, रामटेक सीट पर 16, भंडारा-गोंदिया सीट पर 14, गडचिरोली-चिमूर सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चंद्रपुर सीट पर 13 और यवतमाल-वाशिम सीट पर 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

दूसरे चरण के लिए 278 उम्मीदवार वैध


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दस निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पर्चा दाखिल हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 278 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। अब तक यहां बुलढाणा 13, अकोला 12, अमरावती 34, हिंगोली 34, नांदेड़ 55, परभणी 21, बीड 53, उस्मानाबाद 20, लातूर 12 और सोलापुर 24 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो