scriptसामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़ों ने लिए फेरे | 21 couples rounded for mass wedding ceremony | Patrika News

सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़ों ने लिए फेरे

locationमुंबईPublished: May 20, 2019 05:35:30 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

सामूहिक विवाह समारोह

सामूहिक विवाह समारोह

सामूहिक विवाह समारोह

मुंबई. भाजपा विधायक योगेश सागर की ओर से कांदिवली के भूराभाई ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह मे 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय कन्यादान योजना के तहत आयोजित बाप्पा सीताराम सेवा मंडल का विशेष योगदान रहा। चारकोप विधानसभा से भाजपा विधायक योगेश सागर हर वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करते हैं। यह दसवां आयोजन था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं को ससम्मान नई गृहस्थी बसाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह मे वर व कन्या दोनों पक्षों के मेहमान भी आशिर्वाद देने के लिए उपस्थित होते हैं। अतिथियों के व्यंजन की भी व्यवस्था की गई। स्वयं योगेश सागर ने अपने हाथों से मेहमानों को भोजन परोसा। हिस्सा लेने वाले नव दम्पति को नई गृहस्थी के लिए हर जरूरी सामान भी दिया गया। जिसमें रसोई घर मे उपयोगी बर्तन, पंखा, बैग, साड़ी आदि शामिल था। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की रस्म पूरी की, समारोह में सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, नगरसेविका लीना देहारकर आदि उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो