scriptदीपावली स्पेशल: त्यौहार के चलते 24 विशेष ट्रेन चलाएगा मध्य रेलवे, यहां देखे ट्रेन की पूरी जानकारी | 24 special trains during diwali by middle railway in maharashtra | Patrika News

दीपावली स्पेशल: त्यौहार के चलते 24 विशेष ट्रेन चलाएगा मध्य रेलवे, यहां देखे ट्रेन की पूरी जानकारी

locationमुंबईPublished: Oct 26, 2018 01:23:47 pm

Submitted by:

Prateek

मिली जानकारी के अनुसार…

(मुंबई): दीपावली की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 24 विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिनकी बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि मध्य रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर/मंडुआडीह और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जम्मूतवी व लखनऊ के बीच विशेष गाड़िया चलाने जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार तीन नवंबर से 17 नवंबर तक ‘लोकमान्य तिलक टर्मिनस’ से ‘गोरखपुर’ के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेन गाड़ी संख्या 01115 चलाई जाएगी। जो प्रत्येक शनिवार को 00.45 बजे ‘लोकमान्य तिलक टर्मिनस’ से निकलेगी और अगले दिन 11.35 बजे ‘गोरखपुर’ पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 01116 चार नवंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 14.00 बजे गोरखपुर से मुंबई के लिए निकलेगी। जो तीसरे दिन 00.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।ये गाडियां कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छियोंकी, वाराणसी, मऊ जं, भटनी,तथा देवरिया रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी।


इसके साथ ही 7 नवंबर से गाड़ी संख्या 01087 को ‘लोकमान्य तिलक टर्मिनस’ से ‘मंडुआडीह’ तक चलाई जाएगी। यह प्रत्येक बुधवार को 00.45 बजे ‘लोकमान्य तिलक टर्मिनस’ से निकल कर अगले दिन 04.45 बजे ‘मंडुआडीह’ पहुंचेगी। इसके अलावा आठ नवंबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 14.00 बजे मंडुआडीह से निकलकर तीसरे दिन 08.20 बजे ‘लोकमान्य तिलक टर्मिनस’ पहुंचेगी। यह गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छियोंकी, वाराणसी, मऊ जं, भटनी, तथा देवरिया सदर स्टेशन पर रुकेगी।

 

दो नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार गाड़ी संख्या 02171 सुबह के 06.45 बजे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस’ से निकल कर अगले दिन 20.00 बजे ‘जम्मू तवी’ पहुंचेगी। यह एसी सुपरफास्ट (वन वे) होगी। यह दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी , भोपाल, झांसी, आगरा कैंट, दिल्ली सफदरगंज, अंबाला कैंट, लुधियाना जं, जालंधर कैंट, तथा पठानकोट कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

 

‘जम्मू तवी’ से निकल कर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस’ आने वाली 01172 साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक चार नवंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चालाई जाएगी। यह 07.00 बजे ‘जम्मू तवी’ से निकल कर अगले दिन 23.00 बजे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस’ मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जं, अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरगंज, आगरा कैंट, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, तथा दादर ।

 

छह नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस’ से ‘लखनऊ’ के लिए एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (वन वे) चलाई गई है। यह प्रत्येक मंगलवार को 14.20 बजे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस’ मुंबई से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13.10 बजे ‘लखनऊ’ पहुचेगी। यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी, ओरई तथा कानपुर में रुकेगी।

 

7 नवंबर से लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष (वन वे) चलाई जाएगी। जो 15.00 बजे लखनऊ से निकलकर अगले दिन 17.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर, ओरई, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, इगतपुरी, तथा कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो