scriptमहाराष्ट्र: 28 सांसदों पर आपराधिक मामले, सभी करोड़पति | 28 new MPs of maharashtra facing criminal cases | Patrika News

महाराष्ट्र: 28 सांसदों पर आपराधिक मामले, सभी करोड़पति

locationमुंबईPublished: May 27, 2019 09:07:09 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

15 पर हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे मामले
शेट्टी, गडकरी, उदयनराजे, शिंदे और जलील पर हैं गंभीर आरोप

महाराष्ट्र: 28 सांसदों पर आपराधिक मामले, सभी करोड़पति

महाराष्ट्र: 28 सांसदों पर आपराधिक मामले, सभी करोड़पति

मुंबई
राज्य की 48 लोकसभा सीटों से चुनकर आए सांसदों में 28 सांसदों के खिलाफ गुनाह दर्ज हैं। जिसमें से 15 के खिलाफ गंभीर अपराध के आरोप दर्ज हैं। जिसमें खून, हत्या, बलात्कार, अपहरण और धमकी व वसूली आदि शामिल हैं। इनमें भाजपा के सबसे अधिक 13 सांसद हैं। एडीआर संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के एक और एमआईएम पार्टी के एक सांसद के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। भाजपा के 23 में से 13 पर मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 पर बलात्कार और हत्या जैसे कई बड़े मामले दर्ज हैं। वहीं शिवसेना के 18 में से 11 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमे 5 सांसदों पर गंभीर आरोप हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस के 4 में से एक पर मामला दर्ज है वह भी गंभीर। यही हाल कांग्रेस कर एमआईएम से एक-एक सांसद का भी है। चंद्रपुर से जीते कांग्रेस के सुरेश धानोरकर और औरंगबाद से जीते इम्तियाज जलील पर भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

केन्द्रीय मंत्री भी शामिल

आपराधिक मामलों की सूची में केन्दीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हैं। राज्य में भाजपा के 23 सांसद चुनकर आएं हैं। इनमे रंजीत सिंह नाइक निम्बालकर, संजय धोत्रे, संजय काका पाटील, गोपाल शेट्टी सहित अन्य कई पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिवसेना के 18 में से ठाणे के राजन विचारे, प्रतापराव जाधव, श्रीकांत शिंदे, सद्िशव लोखंडे, अरविन्द सावंत सहित कई पर मामले दर्ज हैं। राकांपा से सतारा के सांसद छत्रपति शिवजी महाराज के वंशज उदयन राजे पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सभी सांसद करोड़पति, कर्ज भी करोड़ों में

महाराष्ट्र में 48 सीटों पर चुने गए सभी सांसद करोड़पति हैं। एडीआर संस्था की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 100 प्रतिशत नवनियुक्त सांसद करोड़पति हैं। औसतन 23 करोड़ रुपए सांसदों के पास हैं। इनमें औसतन प्रत्येक पर 3. 2 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। सोलापुर से जीते भाजपा के सांसद जयसिद्धेश्वर महाराज के पास भी 2. 78 करोड़ रुपए हैं लेकिन उन्होंने पैन कार्ड घोषित नहीं किया है। भाजपा के 23 सांसदों में औसतन 21 करोड़, शिवसेना के 18 सांसदों औसतन 12 करोड़ और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 4 सांसदों पर औसतन 89 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। कांग्रेस और एमआईएम सांसदों के पास भी क्रमश: 13 करोड़ और तीन करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। 5 सांसद तो ऐसे हैं जिनके पास 50 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है।
७ की सालाना आय १ करोड़ से अधिक

चुने गए सांसदों में से ७ ऐसे भी हैं जिनकी सालाना आमदनी एक करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें सर्वाधिक सतारा के सांसद उदयनराजे भोसले के पास 199 करोड़ तो दूसरे नंबर पर राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले है। सुले के पास 140 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। भाजपा के रंजीतसिंह नाइक निम्बालकर के पास 127 करोड़ , तो मावल से शिवसेना के श्रीरंग बर्ने के पास 102 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। निम्बालकर ने सर्वाधिक 89 करोड़ का कर्ज लिया है। सुधाकर शिंगारे ने 10 करोड़ का तो भाजपा के स्वर्गीय नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे ने 9 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो