scriptनाबालिग लडके को बंधक बनाकर 38 वर्षीय महिला ने किया बलात्कार | 38-year-old woman raped by taking minor boy hostage | Patrika News
मुंबई

नाबालिग लडके को बंधक बनाकर 38 वर्षीय महिला ने किया बलात्कार

नाबालिग लड़के को बंधक बना 38 साल की महिला ने किया लैंगिक शोषण, विवाहिता गिरफ्तारमुंबई के कुर्ला इलाके की घटनापोक्सो कानून के तहत पुलिस ने दर्ज किया है मामला
 

मुंबईAug 17, 2019 / 01:25 am

Nagmani Pandey

mumbai

नाबालिग लडके को बंधक बनाकर 38 वर्षीय महिला ने किया बलात्कार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. आर्थिक राजधानी के कुर्ला इलाके में रहने वाली एक 38 साल की विवाहित पर 16 साल के लड़के को बंधक बना कर लैंगिक शोषण का आरोप लगा है। पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुर्ला के नेहरू नगर पुलिस थाने से जुड़ा है। अदालत ने 21 अगस्त तक आरोपी महिला को पुलिस रिमांड में दिया है। नाबालिग लड़के के लैंगिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार महिला का नाम सायरा बानो खान है।
मिली जानकारी अनुसार 16 साल के लड़के की गुमशुदगी की शिकायत नेहरू नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। इस दौरान आरोपी महिला भी घर से गायब थी, जिसकी शिकायत उसके पति ने थाने में की थी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की सुबह पीडि़त लड़का यह कह कर बाहर गया था कि नाश्ता करके वापस आता हूं।
महिला से बांद्रा में मिला
घर से निकलने के बाद नाबालिग बांद्रा स्टेशन पहुंचा। वहां आरोपी महिला उसका इंतजार कर रही थी। सबसे पहले आरोपी ने अपने और नाबालिग के मोबाइल फोन का सिम नष्ट कर दिया। इसके बाद ट्रेन पकड़ कर दोनों दिल्ली चले गए।
11 को मुंबई लौटे
दिल्ली में घर नहीं मिला, तो नाबालिग को लेकर महिला गुजरात के बड़ौदा आई। लड़के को लेकर वह नवसारी भी गई। 11 अगस्त को दोनों मुंबई लौट आए। जांच के दौरान पुलिस को पता चल गया था कि लापता होने से पहले नाबालिग ने महिला से संपर्क किया था।
पुलिस के जाल में फंसे
मुंबई लौटने के बाद नाबालिग के साथ महिला कुर्ला में ही रेलवे ट्रैक से लगी झोपड़पट्टी में रह रही थी। पुलिस ने जाल बिछा कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसका लैंगिक शोषण किया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि महिला ने उसे बंधक बना कर रखा था। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Mumbai / नाबालिग लडके को बंधक बनाकर 38 वर्षीय महिला ने किया बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो