scriptवंदे भारत अभियान के तहत महाराष्ट्र में लाए गए चार हजार भारतीय | 4000 Indians brought to Maharashtra under Vande Bharat Abhiyan | Patrika News

वंदे भारत अभियान के तहत महाराष्ट्र में लाए गए चार हजार भारतीय

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2020 11:59:58 pm

Submitted by:

Dheeraj Singh

यह लोग ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवैत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, स्पेन और आयरलैंड से लाए गए हैं।

वंदे भारत अभियान के तहत महाराष्ट्र में लाए गए चार हजार भारतीय

वंदे भारत अभियान के तहत महाराष्ट्र में लाए गए चार हजार भारतीय

मुंबई. वंदे भारत अभियान के तहत अब तक 30 विमानों से 19 देशों से 4013 भारतीय नागरिकों को महाराष्ट्र में लाया गया है। इसमें 1309 नागरिक मुंबई के हैं। शेष महाराष्ट्र के यात्रियों की संख्या 1691 है, जबकि अन्य राज्यों के यात्रियों की संख्या 1013 है।
यह लोग ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवैत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, स्पेन और आयरलैंड से लाए गए हैं।

वंदे भारत अभियान के तीसरे चरण के तहत एयर इंडिया ने 30 जून तक 38 उड़ानों की योजना बनाई है। मुंबई के नागरिकों के लिए संस्थात्मक क्वारंटाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए मनपा ने 88 होटलों में कुल 3343 कक्ष आरक्षित रखा है। गौरतलब है कि कोरोना संकट को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस भारत में विमानों से लाया जा रहा है।
केंद्र सरकार की ओर से दिए गए निर्देश का पालन करते हुए विदेश से आए भारतीय नागरिकों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। राज्य के अन्य जिलों और अन्य राज्यों के यात्रियों को उनके जिला मुख्यालय भेजने की व्यवस्था मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से की गई है। अन्य जिला व राज्य के नागरिकों को उनके संबंधित जिलाधिकारी / मनपा आयुक्त के माध्यम से क्वारंटाइन किया जा रहा है। अन्य राज्यों के यात्रियों का यात्रा पास संबंधित राज्य से जब तक नहीं मिल रहा है। इन्हें मुंबई में ही क्वारंटाइन कक्ष में रखा जा रहा है। अनुमति मिलते ही लोगों को उनके गृहराज्य भेज दिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो