scriptप्रशासनिक लापरवाही के कारण मानसून में रोपे 58 हजार पौधे नष्ट | 58 thousand plants destroyed in monsoon due to administrative negligen | Patrika News

प्रशासनिक लापरवाही के कारण मानसून में रोपे 58 हजार पौधे नष्ट

locationमुंबईPublished: May 11, 2019 06:21:36 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

नए पौधे व जीवित पौधों की शुरू की देखभाल

मानसून में रोपे 58 हजार पौधे नष्ट

मानसून में रोपे 58 हजार पौधे नष्ट

उल्हासनगर. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के 58 वें जन्मदिन के उपलक्ष में सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे और अन्य संस्थाओं ने 58 हजार पेड़ लगाए थे, जो प्रशासनिक लापरवाही के कारण नष्ट हो गए हैं। अब बच्चों और बुजुर्गों ने जीवित बचे पौधों तथा नए पौधे लगाकर उनकी देखभाल शुरू की है। ज्ञात हो कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के 58 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में निवर्तमान सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के नाम पर बनायीं गयी संस्था डॉक्टर श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन, नाना साहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान, अंबरनाथ नगरपालिका, वन विभाग और अन्य सामाजिक संघटनों ने मिलकर 29 जुलाई 2018 के दिन 58 हजार वृक्षों का पौधारोपण अंबरनाथ के खुंटवली गांव में किया था। नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान के 6 हजार अनुयायियों और अंबरनाथ के चार हजार नागरिकों ने मिलकर अंबरनाथ स्थित खुंटवली की छोटी सी पहाड़ी पर 15 हजार हेक्टर जमीन के दायरे में 58 हजार पौधे लगाये थे। स्कूली छात्रों, ग्रामवासी,
पुलिस प्रशासन और सैकड़ों महिलाओं ने इस महान उपक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। हर एक ने अपने नामों से भी पौधे लगाये थे परंतु वन विभाग और अंबरनाथ नपा द्वारा ध्यान न दिए जाने से उक्त पौधे पानी और खाद न दिए जाने के कारण नष्ट हो गये। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पहाड़ी पर आग लगाने के कारण भी पौधे सड़ गए। अब अंबरनाथ की “द युवा” नामक सामाजिक पर्यावरणप्रेमी संगठन ने योगेश चलवादी के मार्गदर्शन में वन विभाग और संबंधित नपा अधिकारियों के साथ मिलकर 350 जीवित पौधों को प्लास्टिक की बोतलों में डालकर जल संचयन पद्धति से पानी देने का कार्य शुरू किया है।
साथ ही नए पौधे भी लगाए हैं। पौधे जीवित रहें इसके लिए खाद भी डाली जा रही है और टैंकरों द्वारा पानी पहुंचाने की भी व्यवस्था की गयी है। इनकी देखादेखी अब स्थानीय नागरिकों ने भी इस उपक्रम में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

विभिन्न संस्थाओं ने रोपे थे पौधे
गत मानसून में नाना साहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान के छह हजार अनुयायी और अंबरनाथ के चार हजार नागरिकों ने मिलकर अंबरनाथ स्थित खुंटवली की छोटी सी पहाड़ी पर 15 हजार हेक्टेयर जमीन में लगाए थे पौधे

ट्रेंडिंग वीडियो