scriptमुंबई में 98 फीसदी आइसीयू फुल, दो होटलों में कोविड सेंटर | 98 ICU Full in Mumbai, Covid Center in Two Hotels | Patrika News

मुंबई में 98 फीसदी आइसीयू फुल, दो होटलों में कोविड सेंटर

locationमुंबईPublished: Apr 15, 2021 11:53:56 pm

कोरोना से बेहाल

संकरी में 390 पॉजिटिव, कोरोना से 3 लोगों की हो चुकी है मौत

संकरी में 390 पॉजिटिव, कोरोना से 3 लोगों की हो चुकी है मौत

मुंबई. कोरोना से पूरा महाराष्ट्र बेहाल है। रोकथाम के तमाम उपायों के बावजूद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अस्पतालों के 98 फीसदी आइसीयू बेड भर चुके हैं। सुविधाएं कम पड़ गई हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी है। अस्पतालों में मरीजों को समय पर बेड नहीं मिल रहे हैं। बीएमसी ने दो फाइव स्टार होटलों में कोविड सेंटर बनाए हैं। दोनों होटलों में 42 बेड की व्यवस्था की गई है। कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीज होटलों में रखे जाएंगे। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अन्य होटल भी कोविड सेंटर में तब्दील किए जाएंगे।
पिता के इलाज के लिए बेटे की गुहार
राज्य के चंद्रपुर जिले में अस्पतालों के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। संक्रमितों को बेड तक नहीं मिल रहे हैं। संक्रमित पिता की बिगड़ती सेहत को लेकर सागर नाहर शेतिवार ने सरकार से गुहार लगाई कि उन्हें अस्पताल में एक बेड मुहैया करा दें। सागर ने कहा-समय पर उपचार नहीं कर सकते तो जहर का इंजेक्शन देकर उनकी जान ले ली जाए।
15 दिनों में 12 लाख तक पहुंच सकती है मरीजों की संख्या: ठाकरे… मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आशंका जताई है कि अगले 15 दिनों में महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या लगभग 12 लाख तक पहुंच सकती है। राज्य में फिलहाल 6.20 लाख से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य को वायुसेना के विमान से ऑक्सीजन मुहैया कराएं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुुरुवार को नागपुर में कहा कि स्थिति विकट है। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट से महाराष्ट्र के अस्पतालों को 40 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
61,695 नए केस, 349 की मौत… महाराष्ट्र में गुरुवार को 61,695 नए संक्रमित मिले। उपचार से ठीक हुए 53,335 लोग अस्पतालों से घर भेजे गए। 24 घंटे के दौरान 349 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 8,217 लोग पॉजिटिव मिले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो