script

खूब बिकीं मिठाइयां, फूलों से गुलजार हुआ माहौल

locationमुंबईPublished: May 24, 2019 06:28:56 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

नोटा हजारों वोट डाले गए नोटा के पाले में

खूब बिकीं मिठाइयां, फूलों से गुलजार हुआ माहौल

खूब बिकीं मिठाइयां, फूलों से गुलजार हुआ माहौल

जीत-हार किसी की हो, पर गुरुवार को मिठाई और फूल विक्रेताओं की बन आई। दिन के 12 बजे के बाद से फूल और मिठाइयों के आर्डर मिलने शुरू हो गए। लडडू और बड़े मालाओं की बुकिंग की जाने लगी। खासकर गेंदा के फूल और काजू कतरी की मांग रही। मुंबई की छह और आसपास की चार सीटों पर विजेताओं को फूल मालाओं से लादने की होड़ ने फूलों की बिक्री बढ़ा दी। दिन के तीन बजे के बाद से ही काउंटिंग सेंटर के बाहर फूल माला लिए कार्यकर्ताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वाहनों को भी फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके अलावा चारों ओर पटाखों की आवाजें भी गूंजी। सड़क पर जश्न मनाने वाले चारों ओर दिखे।


नोटा हजारों वोट डाले गए नोटा के पाले में
लहर और विपक्ष के जोरदार प्रचार मुहिम, जनसम्पर्क के बावजूद हजारों लोगों ने अपने मत नोटा को दिए। यानी उन्होंने अपने क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी को अपने क्षेत्र का सांसद के लायक नहीं समझा। यह संख्या महामुंबई के 10 सीटों में हरेक में 10 हजार से अधिक रही। हालांकि जीत-हार पर इसका असर कोई खास नहीं रहा। इसकी वजह जीत का अंतर बड़ा होना रहा। मुंबई उत्तर में 11 हजार 941 लोगों ने नोटा को अपना मत दिया। यह कुल मतों का करीब 1.21 फीसदी रहा। इस सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर को ४,६४,५९९ मतों से हराया। इसी तरह दक्षिण मुंबई में 15 हजार 115 मत नोटा को दिए गए जो कुल मतों के 1.89 फीसदी रहे। यहां शिवसेना के अरविंद सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को एक लाख से अधिक मतों से हराया। इशान्य मुंबई में नोटा पर 10667 मत दिए गए, यहां भाजपा के मनोज कोट का जीत का अंतर २,२६,४८६ रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो