scriptहादसा: धमाके के बाद फैक्ट्री में आग, 1 की मौत, 6 गंभीर | Accident: Fire in factory after blast, 1 dead, 6 serious | Patrika News

हादसा: धमाके के बाद फैक्ट्री में आग, 1 की मौत, 6 गंभीर

locationमुंबईPublished: Sep 04, 2021 08:30:31 pm

बोरीवली की रिहायशी बिल्डिंग में आग, दमकल कर्मी झुलसा

हादसा: धमाके के बाद फैक्ट्री में आग, 1 की मौत, 6 गंभीर

हादसा: धमाके के बाद फैक्ट्री में आग, 1 की मौत, 6 गंभीर

मुंबई. पालघर जिले के तारापुर औद्योगिकक्षेत्र में स्थित जकरिया फैब्रिक के बॉयलर में धमाके के बाद शनिवार सुबह आग लग गई। हादसे के वक्त कारखाने में आठ श्रमिक काम कर रहे थे। बुरी तरह झुलसे एक श्रमिक की मौत हो गई। छह घायलों में पांच की हालत गंभीर है। सभी नजदीकी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। एक कर्मचारी लापता है। कारखाने में कपड़ा बनता है। दमकल कर्मियों ने आग को काबू कर लिया। जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि हादसा सुबह छह बजे के आसपास हुआ था। दूसरी तरफ मुंबई के बोरीवली स्थित गांजावाला बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर आग लग गई। रास्ता सकरा होने के चलते दमकल कर्मियों को रिहायशी बिल्डिंग तक पहुंचने में दिक्कतें हुईं। एहतियातन आसपास की बिल्डिंगें भी खाली कराई गईं। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी झुलस गया। उसे बीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग लगने की वजह रसोई गैस लीकेज बताई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो