scriptनहीं रहे अभिनेता विक्रम गोखले | Actor Vikram Gokhale is no more | Patrika News

नहीं रहे अभिनेता विक्रम गोखले

locationमुंबईPublished: Nov 26, 2022 06:44:50 pm

अमिताभ से लेकर सलमान तक के साथ किया काम

नहीं रहे अभिनेता विक्रम गोखले

नहीं रहे अभिनेता विक्रम गोखले

पुणे. हिंदी व मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीमारी से जूझ रहे 77 वर्षीय गोखले पिछले कुछ दिनों से पं. दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती थे। उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर बालगंधर्व रंग सभागार में रखा गया था। शाम को वैकुंठ धाम श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे रंग मंच से जुड़े गोखले घराने की चौथी पीढ़ी थे। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारतीय सिनेमा में अभिनय करनेवाली पहली महिला थीं जबकि दादी कमलाबाई फिल्मों की पहली बालकलाकार थीं। थिएटर के मंजे कलाकार गोखले के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। इसी हफ्ते उनके निधन की अफवाहें उड़ी थीं। कई सेलिब्रिटी शोक भी जता चुके थे। उनकी बेटी ने बताया कि मेरे पिता जिंदा हैं, जिनकी हालत गंभीर है। गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में 26 साल की उम्र में कदम रखा। पहली फिल्म 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर परवाना थी। नब्बे के दशक में रिलीज अमिताभ की अग्निपथ और 1999 में आइ सलमान खान-ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’, भूलभुलैया (2007), नटसम्राट (2015), मिशन मंगल (2019) जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं की हैं। ं शानदार अभिनय के लिए उन्हें 2011 में संगीत नाटक अकादमी और मराठी फिल्म के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी साल जून में रिलीज अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी-स्टारर फिल्म निकम्मा में भी वे नजर आए। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, अभिनेता अक्षय कुमार व रवि किशन सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें शोक जताया है।
बिग बी से खास जुड़ाव
महानायक अमिताभ के साथ उनका खास जुड़ाव था। पुणे से जब मुंबई आए तो सामने कई चुनौतियां थीं। बुरे वक्त में बिग बी ने बड़ा सहारा दिया। अमिताभ की लिखी चिट्ठी से उन्हें मायानगरी में सरकारी कोटे का घर मिला। वह चिट्ठी उन्होंने अपने घर में फ्रेम कर लगाई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो