रैनबैक्शी के प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली के मामले में सुकेश तिहाड़ जेल में बंद है। वसूली की रकम से सुकेश ने जैकलीन को पांच करोड़ रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे। अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों को भी करोड़ों रुपए उसने दिए थे। जैकलीन के लिए दिल्ली से मुंबई और मुंबई से चेन्नई जाने के लिए सुकेश ने चार्टर्ड फ्लाइट बुक की थी। जैकलीन के फाइव स्टार होटल में ठहरने का खर्च भी सुकेश वहन करता था। सुकेश के साथ रिश्तों को लेकर जैकलीन से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है।
अभिनेत्री के खिलाफ लुक आउट सकुर्लर नोटिस जारी है। इसके चलते वह विदेश नहीं जा सकती हैं। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी एक बार उन्हें वापस लौटा चुके हैं। सुकेश ने पूछताछ में जैकलीन के अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही सहित कुछ और बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम लिया था। फतेही से पूछताछ हो चुकी है।
करोड़ों के तोहफे
सूत्रों के मुताबिक सुकेश और जैकलीन के बीच करीबी रिश्ते थे। सुकेश ने अफेयर की बात मानी है जबकि जैकलीन इसे खारिज कर चुकी हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि जैकलीन को हीरे-सोने की ज्वैलरी सहित 5.71 करोड़ रुपए के महंगे तोहफे सुकेश ने दिए थे। इतना ही नहीं 52 लाख का एक घोड़ा और नौ लाख की चार पर्शियन बिल्लियां गिफ्ट की थीं। जैकलिन के परिवार को 1.73 लाख अमरीकी डॉलर और 27 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का फंड भी उसने दिया था।

जेल में रची साजिश
पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रोहिणी जेल में कैद के दौरान उसने 200 करोड़ रुपए की ठगी की साजिश रची। खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी (फर्जी) बताते हुए उसने रैनबैख्शी के प्रमोटर शिवेंदर और मल्विंदर सिंह की पत्नियों से संपर्क किया। दोनों की मदद के लिए उसने मोटी रकम मांगी। पैसे देने के बाद राहत नहीं मिली तो दिल्ली पुलिस से धोखाधड़ी की शिकायत की गई। जांच में पता चला कि इसके पीछे शातिर दिमाग सुकेश था।