script

उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

locationमुंबईPublished: Mar 27, 2019 09:36:15 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी, भाजपा के गोपाल शेट्टी से हो सकता है मुकाबला

उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुंबई. अर्से से बी-टाउन इंडस्ट्री से दूर रही रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने बुधवार को नवनिर्वाचित मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उर्मिला बुधवार की सुबह ही दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलीं। इस दौरान मुंंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम और महासचिव भूषण पाटील भी मौजूद थे। कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लडऩे को तैयार नहीं है, इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके। वहीं मौजूदा समय में मुंबई उत्तर सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी सांसद हैं। गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। गोविंदा ने 2004 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था। 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने। साल 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई।

ट्रेंडिंग वीडियो