scriptएयरपोर्ट बना नहीं, नामकरण को लेकर सियासत | Airport not built, politics regarding naming | Patrika News

एयरपोर्ट बना नहीं, नामकरण को लेकर सियासत

locationमुंबईPublished: Jun 24, 2021 07:08:27 pm

पीलू टाटा का सुझाव है कि इसे जेआरडी टाटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम दिया जाए

एयरपोर्ट बना नहीं, नामकरण को लेकर सियासत

एयरपोर्ट बना नहीं, नामकरण को लेकर सियासत

स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सिडको मुख्यालय पर मोर्चा निकाला
मुंबई. नवी मुंबई में एयरपोर्ट अभी बना नहीं है। कब तक बनेगा, यह भी तय नहीं है। इसके नामकरण को लेकर सियासत उफान पर है। शिवसेना इसे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का नाम देना चाहती है। परियोजना प्रभावित लोग इसे अपने नेता दि. बा. पाटील का नाम देना चाहते हैं। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे चाहते हैं कि इसे छत्रपति शिवाजी महाराज नाम दिया जाए। टाटा परिवार से ताल्लुक रखने वाली पीलू टाटा का सुझाव है कि इसे जेआरडी टाटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम दिया जाए। देश में विमान सेवा शुरू करने का श्रेय जेआरडी टाटा को जाता है। नवी मुंबई में होने वाले मनपा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इसे हवा दे रहे हैं। एयरपोर्ट को दि.बा. पाटील नाम देने के लिए भाजपा और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सिडको मुख्यालय पर मोर्चा निकाला। इसके लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो