scriptदानवे को हराने पर अड़े मंत्री खोतकर | All is not good in BJP-Shiv Sena alliance | Patrika News

दानवे को हराने पर अड़े मंत्री खोतकर

locationमुंबईPublished: Mar 16, 2019 09:33:34 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

भाजपा-शिवसेना गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं

दानवे को हराने पर अड़े मंत्री खोतकर

दानवे को हराने पर अड़े मंत्री खोतकर

मुंबई। वैसे तो राज्य में भाजपा शिवसेना का गठबंधन पक्का हो चुका है। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के नेता राज्यभर में एक-दूसरे के प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन जालना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को हराने के लिए शिव सेना के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री अर्जुन खोतकर अड़े बैठे हैं। यहां दोनों के बीच लड़ाई चरम पर पहुंच गई है। दानवे को हराने की ठान चुके खोतकर को मनाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उन्हें अपने घर मातोश्री बुलाया लेकिन, उनका प्रयास भी बेनतीजा रहा। बात उद्धव के साथ मुलाकात के बाद भी नहीं बनी। अब रविवार को औरंगाबाद में इस संदर्भ में एक बैठक होने की संभावना है। बैठक बाद खोतकर ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत होने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय ले पाएंगे। अर्जुन खोतकर जालना में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके और दानवे बीच हमेशा तनाव रहा है। जालना लोकसभा सीट पर भाजपा व शिवसेना ने एक-दूसरे को दबाने का प्रयास ही हमेशा किया है। शिवसेना ने यह आरोप भी लगाया है। खोतकर ने कई बार कहा है कि हमेशा भाजपा ने शिवसेना को दबाने का प्रयास किया है। उधर दानवे भी खोतकर को मनाने का हर प्रयास कर रहे हैं। दानवे ने इस मामले में उद्धव से भी गुहार लगाई है तो वहीं, मुख्यमंत्री से भी कई बार अपील की है। हालांकि दानवे का मामला इतना पेंचीदा है कि उद्धव और फडणवीस दोनों फिलहाल बीच में पडऩे से बच रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो