मुंबई

देश के विकास में सभी लोगों का है योगदान

सबका साथ, सबका विकास यही भाजपा का नारा

मुंबईJun 02, 2019 / 05:35 pm

Devkumar Singodiya

देश के विकास में सभी लोगों का है योगदान

मीरा भायंदर. देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। सबका साथ सबका विकास यही पार्टी का नारा है और देश जहां प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद खुशियां मना रहा है। वही रमजान के पाक महीना खुशियों में इजाफा कर रहा है।
यह उदगार भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने शांति पार्क में आयोजित इफ्तार पार्टी में व्यक्त किए। मेहता ने उपस्थित मुसलमानों से कहा कि देश के विकास में सभी का योगदान है। समाजसेवी रईस अहमद ने कहा कि देश मे अमन चैन रहे भाईचारा रहे यही पैगाम रमजान का पाक महीना सबको देता है। राशिद अनवर ने इफ्तार पार्टी में आए विधायक नरेंद्र मेहता ,मीरा रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर डोम्बे ,नगरसेवक अनिल वीरानी ,प्रशांत दलवी,आनंद मांजरेकर भाजपा युवा जिला अध्यक्ष नीलेश सोनी, मुईन वारसी, मोहम्मद सिद्दीकी, सुधीर कांबली ,राकांपा जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबोले, सहित अन्य गणमान्य का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

शांति व तरक्की के लिए मांगी दुआ
भिवंडी. रमजान माह में सामाजिक समरसता की इबारत इफ्तार का दौर तेज हो गया है। शहर में जगह-जगह इफ्तार का आयोजन कर देश में शांति व तरक्की की दुआ की जा रही है। शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर सुप्रीम अस्पताल और निजामपुर पुलिस स्टेशन की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। सुप्रीम अस्पताल के संचालक हिंदू ब्राह्मण दंपति डा. सुप्रिया और डा. मनोहर अरवारी की ओर से आयोजित इफ्तार में आर.एस. दीक्षित, मैत्रेई अरवारी, सीमा दीक्षित, डा. आर.एन. और डा. सुधा अरवारी, डा. नेहा अंसारी, डा. आमेरा सिद्दीकी, डा. सना शेख सहित समस्त अस्पताल स्टाफ, मरीज और उनके रिश्तेदार शामिल थे। डा. सुप्रिया अरवारी के मुताबिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम हिन्दू मुस्लिम एकता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। यह सामाजिक समरसता व सद्भाव को बढ़ावा देता है।

Home / Mumbai / देश के विकास में सभी लोगों का है योगदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.