scriptमुंबई के 50 हजार पुलिस कर्मियों को अंबानी ने भेजी मिठाई | Ambani sent sweets to 50,000 police personnel of Mumbai | Patrika News

मुंबई के 50 हजार पुलिस कर्मियों को अंबानी ने भेजी मिठाई

locationमुंबईPublished: Mar 09, 2019 01:16:05 am

Submitted by:

arun Kumar

बीकेसी के जियो वल्र्ड सेंटर में आज श्लोका-आकाश अंबानी की शादी

Ambani sent sweets to 50,000 police personnel of Mumbai

Ambani sent sweets to 50,000 police personnel of Mumbai

मुंबई. देश की सबसे अमीर हस्ती मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी शनिवार को बड़े हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से होगी। इसके लिए अंबानी के घर एंटीलिया में ही नहीं बीकेसी स्थित रिलायंस जियो वल्र्ड सेंटर में भी शहनाई बज रही है। शादी से पहले नीता और मुकेश अंबानी ने मुंबई पुलिस को मिठाई खिलाई है। नव वधु के स्वागत की तैयारियों में जुटे अंबानी परिवार ने मुंबई के 50 हजार पुलिस जवानों को मिठाई के डिब्बे भेजे हैं। हमारे-आपकी तरह पुलिस कर्मियों को भी पहले भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब मिठाई का डिब्बा हाथ में लिया और अंदर रखे संदेश को पढ़ा तो पुलिस कर्मियों ने भी माना कि यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि मिठाई के डिब्बे में नीता-मुकेश अंबानी के साथ ही उनके बच्चों के नाम का एक कार्ड भी है। सभी को थाने से डिब्बा मिला जिसके बाद पता चला कि बेटे की शादी के अवसर पर अंबानी परिवार ने यह मिठाई भिजवाई है। मिठाई के डिब्बे के साथ भेजे संदेश में नीता और मुकेश अंबानी ने पुलिस वालों से अपने बहू-बेटे के लिए आशीर्वाद मांगा है।
अन्नसेवा से शुरू हुआ कार्यक्रम

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी का कार्यक्रम बुधवार को आयोजित अन्न सेवा कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। इसके तहत अंबानी परिवार की ओर से अनाथ-गरीब बच्चों को खाना खिलाया गया। बीकेसी जियो वल्र्ड सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में नीता अंबानी, श्लोका और आकाश भी बच्चों को भोजन परोसते नजर आए थे।
जियो वल्र्ड सेंटर में शादी

श्लोका-आकाश की शादी से जुड़ीं रस्में बुधवार से ही शुरू हैं। सात मार्च को वर्ली स्थित नेशनल स्पोटर्स क्लब ऑफ इंडिया में मेहंदी रस्म हुई। शुक्रवार को भी शादी से जुड़े कई कार्यक्रम हुए। नौ मार्च को जियो वल्र्ड सेंटर में शादी होगी। बारात दोपहर बाद 3.30 बजे फाइव स्टार ट्राइडेंट होटल से निकलेगी। शाम 6.30 बजे बाराज का स्वागत किया जाएगा जबकि आठ बजे हस्त मिलाप होगा। इसके बाद 11 मार्च को जियो वल्र्ड सेंटर में ही शादी का जश्न मनाया जाएगा।
बॉलीवुड के सितारे भी होंगे शामिल

श्लोका-आकाश अंबानी की शादी में बॉलीवुड, फैशन, उद्योग क्षेत्र की कई हस्तियां शिरकत करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, विद्या बालन, दिशा पटानी आदि शादी में शामिल हो सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो