मुंबई

बड़ा दिल: बिग बी ने पूरा किया वादा

अमिताभ ने चुकाया बिहार के 2100 किसानों का कर्ज

मुंबईJun 12, 2019 / 06:58 pm

Nitin Bhal

बड़ा दिल: बिग बी ने पूरा किया वादा

 
मुंबई

प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बड़ा दिल दिखाते हुए बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाया है। बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ ने कुछ किसानों को अपने जुहू स्थित बंगले ‘जनक’ पर बुलाया था, जहां अभिषेक और श्वेता ने किसानों को चेक प्रदान किया। यह जानकारी बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग में दी है, जिसमें लिखा है कि एक और वादा पूरा किया। बिहार के जिन किसानों का लोन बाकी था, उनमें से 2100 किसानों को चुना गया और वन टाइम सेटलमेंट के जरिए उनकी राशि का भुगतान किया गया। उल्लेखनीय है कि अमिताभ पहले से किसानों की मदद करते आ रहे हैं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश के 1398 और महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज उतार चुके हैं। अपने ब्लॉग में उन्होंने पुलवामा के शहीदों के परिवारों का भी जिक्र किया। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि एक और वादा पूरा करना है। बहादुर सैनिकों, जिन्होंने देश के लिए पुलवामा में अपनी जान कुर्बान कर दी, उनके परिवार और उनकी पत्नियों को आर्थिक मदद करना। सच्चे शहीद।

Home / Mumbai / बड़ा दिल: बिग बी ने पूरा किया वादा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.