scriptआपात स्थिति में मुंबई में विमान की लैंडिंग, बड़ा हादसा टला | An emergency landing in Mumbai | Patrika News

आपात स्थिति में मुंबई में विमान की लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

locationमुंबईPublished: May 22, 2018 05:03:42 pm

Submitted by:

Prateek

सोमवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया…

air india flite file photo

air india flite file photo

(मुंबई): गोवा से एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों की जान पर बन आई जब विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम गड़बड़ा गया। इस समस्या के चलते विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

यह घटन सोमवार रात की है। गोवा से 143 यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया। जिसकी वजह से मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कल रात साढ़े आठ बजे के बाद विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह आपात स्थिति लागू कर दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि इसे सुरक्षित उतार लिया गया। इसमें 143 लोग सवार थे। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया था, जिसे रात नौ बजकर 40 मिनट पर दोबारा शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विमानों के परिचालन के लिए दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया गया। मुंबई हवाई अड्डा देश में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां से रोज 980 विमानों का परिचालन होता है।

पहले भी टल चुके है ऐसे बड़े हादसे

अचानक विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने से सफर कर रहे यात्रियों की जान खतरे में आ गई। यह पहला मामला नहीं है जब विमान के परिचालन में लापरवाही की वजह से यात्रियों को खतरे का सामना करना पड़ा हो। इससे पूर्व बांगलादेश की राजधानी ढाका में बड़ा विमान हादसा टल गया था। दरअसल इंडिगो और एयर डेक्कन के प्लेन ढाका के हवाई क्षेत्र में एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। इस बात की जानकारी दोनों विमानों के चालकों को जब हुई तब प्लेन के ऑटोमेटिक सिस्टम ने दोनों विमानों के पास आने की जानकारी दी। दोनों ही विमान एक दूसरे से मात्र 700 मीटर की दूरी पर थे। यदि प्लेन का ऑटोमेटिक सिस्टम सही समय पर जानकारी न देता तो इस हादसे में बहुत लोगों की जान जा सकती थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो