scriptपारा चढ़ते ही आम जन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल | Animals and birds are also unhealthy as mercury rises | Patrika News

पारा चढ़ते ही आम जन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल

locationमुंबईPublished: Apr 25, 2019 06:11:04 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

तपने लगी धरती: गर्मी से बचने के लिए मुंबईकरों ने शुरू किए उपाय, शीतल पेयों के साथ ठंडक रखने की कोशिश

दिन की तपती गर्मी

दिन की तपती गर्मी

मुंबई. अप्रेल के अंतिम सप्ताह में शहर का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिन की तपती गर्मी से जनजीवन बेहाल है। बाजार में शीतल पेय व आइसक्रीम की मांग तेजी से बढ़ी है। शहर के लोग दोपहर में घर से तभी निकल रहे हैं, जब जरूरी काम से बाहर जाना हो। गर्मी का असर लोकल ट्रेन पर भी है, दोपहर में ट्रेनों में भीड़ कम होती है।
मुंबईकरों ने गर्मी से बचने के लिए जहां सारे उपाय करना शुरू कर दिया है, वहीं गर्मी में पशु पक्षियों का हाल-बेहाल है। परेल स्थित जानवरों के अस्पताल दी बाई साकरबाई दिनशा पेटिट हॉस्पिटल फॉर एनिमल्स में गर्मी के ताप से परेशान कई पशु पक्षियों का इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटील के प्रमुख सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर जे. सी. खन्ना ने बताया कि गर्मी का यह शुरुआती चरण है, गर्मीं बढ़ते ही इनकी संख्याओं में और वृद्धि होगी। डॉक्टर खन्ना ने बताया की गर्मी शुरू होने के साथ पक्षियों में डी हाइड्रेशन, पानी की कमी के कारण कमजोरी आ जाती है जिससे वे उड़ते-उड़ते थक कर जमीन पर गिर जाते हैं। गर्मी के दिनों में कबूतर, तोते, चमगादड़, चील, उल्लू, कोयल आदि पक्षी इसके शिकार हो जाते हैं। पालतू जानवरों में कुत्ता, बिल्ली व बैल पर डी हाइड्रेशन का सबसे अधिक असर रहता है।

यह बरतें सावधानी
पालतू कुत्तों व बिल्लियों को गर्मी के समय खासकर दोपहर के समय बाहर घुमाने नहीं ले जाएं। घर के बाहर व अंदर आठ से 10 डिग्री का फर्क इन जानवरों पर पड़ता है, जिससे ये बीमार हो जाते हैं। इस मौसम में पालतू जानवरों को बासी खाना नहीं दें, हो सके तो थोड़ा थोड़ा दो तीन बार खिलाएं। पक्षियों को डी हाइड्रेशन से बचाने के लिए घर आंगन ,गैलरी,टेरेस पर सुबह शाम बर्तन में पानी रखकर बचाया जा सकता है। डॉक्टर खन्ना ने अपील किया की पक्षियों के घोंसले नहीं तोड़ें , घायल पक्षियों को पानी पिलाएं और उन्हें अस्पताल तक सही उपचार के लिए पहुंचाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो