scriptरेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, आरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजी,एक जवान घायल | attack on crpf soldiers on kasara station | Patrika News

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, आरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजी,एक जवान घायल

locationमुंबईPublished: Oct 22, 2018 09:51:17 pm

Submitted by:

Prateek

पत्थरबाजी की इस घटना में पुलिसकर्मी रामनिवास सिंह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

file photo

file photo

(मुंबई): मायानगरी मुंबई के समीप रविवार देर रात सेंट्रल रेलवे के कसारा स्टेशन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवानों पर पत्थरबाजी कर हमला कर दिया। इस हमले में आरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ उत्पाती लोग चैन पुलिंग कर नंदीग्राम एक्सप्रेस को बार-बार रोक रहे थे। जब आरपीएफ के जवान उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी की इस घटना में पुलिसकर्मी रामनिवास सिंह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, रेलवे सुरक्षा बल कसारा के अधिकारियों ने सोमवार सुबह राजकीय रेलवे पुलिस (लोहमार्ग) कल्याण में धारा 353, 332, 323, 504, 34 के तहत मामला दर्ज और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

पुलिस को चकमा देकर फरार…

वहीं दूसरी तरफ एक प्रत्यक्षदर्शी की माने तो नंदीग्राम एक्सप्रेस कसारा के पास काफी देर तक खड़ी रही और यात्री डरे सहमे हुए थे। जब ट्रेंन को रवाना किया गया तो यात्रियों की जान में जान आई और सभी मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। यात्रियों को लग रहा था कि किसी लूटपाट करने वाले गैंग से पुलिस की झड़प हो रही है। बताया जाता है कि दो लोगों की पहचान कर ली गई है, जिसमें कसारा के ही सागर जाधव और देवा सिंह हैं। घटना के बाद ये दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो