औरंगाबाद जिले के वैजापुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चचेरा भाई लगातार बहन के साथ यौन उत्पीड़न कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले 9 महीने से अपनी बहन को हवस का शिकार बना रहा था। इस घटना का खुलासा होते ही हडकंप मच गया है। इस मामले में विरगांव पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चचेरा भाई पिछले नौ महीने से अपनी बहन के साथ अत्याचार कर रहा था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद परिवार को मामले के बारे में पता चला है। लड़की द्वारा जहर खाने का कारण बताए जाने के बाद संबंधित आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर अरेस्ट किया है।
वहीं लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेकिन इस घटना के कारण कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं। रक्षा बंधन के दिन सामने आई इस घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।