scriptWORLD CUP ऑस्ट्रेलिया -इंगलैंड मैच पर सट्टा ,पीएसआई सहित तीन गिरफ्तार | australia england match betting mumbai raid arrest psi and other two | Patrika News

WORLD CUP ऑस्ट्रेलिया -इंगलैंड मैच पर सट्टा ,पीएसआई सहित तीन गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Jun 27, 2019 11:43:11 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

ऑस्ट्रेलिया -इंगलैंड वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा ,पीएसआई सहित तीन गिरफ्तार
 

mumbai

WORLD CUP ऑस्ट्रेलिया -इंगलैंड मैच पर सट्टा ,पीएसआई सहित तीन गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . मुंबई के एक होटल पर माटुंगा पुलिस ने छापा मारकर ऑस्ट्रेलिया -इंगलैंड मैच पर सट्टा लगा रहे सटोरियों के साथ ही एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग दो लाख रुपए कीमत सामान बरामद किया गया है | आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है |
माटुंगा पुलिस ने सटोरी मीकिन चंद्रेश शहा (33 ) सहित भायखला पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर प्रभाकर खरमाटे (34 ) को गिरफ्तार किया है | माटुंगा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत भोईटे को जानकारी मिली थी की माटुंगा के होटल रामी के रूम नंबर 706 में वर्ल्ड कप पर सट्टा लगाया जा रहा है | जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त होटल पर छापा मारा | इस दौरान www. lotusbook247 .com पर मोबाईल फोन के मदद से सट्टा लगाया जा रहा था | पुलिस ने यहां से एक लाख 93 हजार कीमत के 6 मोबाईल जब्त किया गया है | गिरफ्तार आरोपियों को कुर्ला कोर्ट में पेश किए जाने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है | जब की पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर प्रभाकर खरमाटे को निलंबित कर दिया गया है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो