scriptबंदिनी ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर | Bandini made women self-reliant | Patrika News

बंदिनी ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर

locationमुंबईPublished: Mar 16, 2019 10:07:28 pm

उत्सव 2019 का आयोजन

Mumbai news

बंदिनी ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर


मुंबई. मीरा रोड में सम्यक फाउंडेशन की ओर से बंदिनी उत्सव 2019 का आयोजन किया गया। इसमें 22 स्टॉल्स के माध्यम से 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य को साकार किया गया, इन स्टाल्स में मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, हस्तकला निर्मित वस्तुओं, पापड़, अचार, मसाले, टूर पैकेज, कैटरिंग सर्विस, जीवन बीमा सर्विस, ज्वैलरी, घर सजावट का सामान आदि स्टॉल लगाए गए। आनेवाले लोगों और अतिथियों ने ना सिर्फ स्टॉल मुआयना किया बल्कि स्वेच्छा से सम्मान भी खरीदे, स्टाल पर उपस्थित महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम आय का एक साधन भी बना और इन महिलाओं को रोजगार की एक नई दिशा भी मिली। शाम पांच बजे से लेकर रात के 10 बजे तक 300 लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सम्यक फाउंडेशन की संस्थापक लदीका रुके ने बताया कि वे संस्था के माध्यम से लगातार तीन वर्षों से बंदिनी उत्सव को आयोजित करती आ रही हैं, इसका उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आगे लाना है जिनके पास हुनर तो है पर उनके पास आर्थिक मदद नहीं है। समाज में कोई पहचान नहीं है इस कार्यक्रम के माध्यम से लदीका ने आज तक 200 से ज्यादा महिलाओं को एक रोजगार और समाज में एक अलग पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में तरला लाल, सीमा पारीक, वसुंधरा शिवनेकर, रुकय्या लकड़ावाला, धनलक्ष्मी आदि को तुलसी के पौधा देकर सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो