scriptबेस्ट कर्मचारियों की आज से हड़ताल! | Best employees strike from today | Patrika News

बेस्ट कर्मचारियों की आज से हड़ताल!

locationमुंबईPublished: May 17, 2020 11:41:26 pm

Submitted by:

Arun lal Yadav

प्रबंधन ने कहा अत्यावश्यक सेवा, चलतीं रहेंगी बसें

बेस्ट कर्मचारियों की आज से हड़ताल!

बेस्ट कर्मचारियों की आज से हड़ताल!

मुंबई. बेस्ट कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। बेस्ट यूनियन का कहना है कि सोमवार से सभी कर्मचारी अपने घरों में कोरोंटाइन रहेंगे। दूसरी ओर बेस्ट प्रबंधन का कहना है कि बेस्ट अत्यावश्यक सेवा है, इसलिए कर्मचारियों की हड़ताल नहीं होगी और हमारी बसें अपनी सेवाएं देतीं रहेंगी।
गौरतलब है कि बेस्ट यूनियन ने कोरोना से बचाव लेकर प्रबंधन के सामने कुछ मांगे रखी हैं, लेकिन मांगे पूरी न होने के कारण बेस्ट कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अब तक बेस्ट के 120 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 52 लोग ठीक होकर अपने घरों में आ गए हैं।

काम पर नहीं जाएंगे मजदूर
बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति के अध्यक्ष शशांक राव ने पत्रिका को बताया कि हमने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री, मनपा आयुक्त व बेस्ट महाव्यवस्थापक को बार-बार पत्र लिखा, पर उन्होंने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हमने सोमवार से काम पर न जाने का फैसला किया है। राव का ने कहा है कि हम सिर्फ कोरोना से सुरक्षा चाहते हैं। हमारी मांग है कि बेस्ट कर्मचारियों को कोरोना होने पर उन्हें और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाए। बेस्ट के हर डिपो में मेडिकल अधिकारी हो। कर्मचारियों ने एक करोड़ की बीमा तथा अन्य मांगें की थी।

नहीं आएगी कोई परेशानी
बेस्ट महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि बेस्ट अत्यावश्यक सेवा है, सारी स्थिति हमारे नियंत्रण में हैं। कोरोना के दौरान जो सुविधाएं हम दे रहे हैं वे देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी लीज की 400 बसें हैं, और इसी तरह से हमने दूसरी तैयारियां भी की हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। बेस्ट मुंबई को अपनी सेवाएं देतीं रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो