scriptBEST run 19 AC double decker buses in Mumbai on Kurla BKC route | मुंबई: तपती गर्मी में अब करें आरामदायक सफर, इस रूट पर चलेंगी 19 एसी डबल डेकर बसें | Patrika News

मुंबई: तपती गर्मी में अब करें आरामदायक सफर, इस रूट पर चलेंगी 19 एसी डबल डेकर बसें

locationमुंबईPublished: Oct 17, 2023 08:59:02 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Mumbai News: 75 वर्ष पुरा कर चुकी बेस्ट मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा मुहैया कराती है और इसके पास 2952 बस है।

mumbai_best_double_decker_ac_e-bus.jpg
बेस्ट चलाएगी 19 डबल डेकर एसी बसें
Kurla-BKC BEST AC Bus: मुंबई में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, मुंबई उपनगर के बेस्ट बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) जल्द 19 नई एसी डबल डेकर बसें चलाएगी। बेस्ट ने कुर्ला से बीकेसी मार्ग पर 19 डबल डेकर एसी बसें चलाने का फैसला किया है। यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए इनमें से दस बसें जल्द ही बेस्ट के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। वर्तमान में दक्षिण मुंबई में केवल एसी डबल डेकर बसें चलती हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.