scriptभजन गायकों ने बांधा समां | Bhajan singers tied together | Patrika News

भजन गायकों ने बांधा समां

locationमुंबईPublished: May 22, 2019 05:57:04 pm

कीर्तन का आरंभ हनुमान चालीसा के साथ हुआ

mumbai news

भजन गायकों ने बांधा समां

भायन्दर. अंजनीकुमार सेवा ट्रस्ट ने बालाजी कीर्तन का आयोजन किया। कीर्तन का आरंभ गणपति पूजन व हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। संस्था आचार्य महेश शुक्ला ने आयोजकों का संकल्प करवाया, कीर्तन में अपने सुमधुर भजनों की हाजरी भानुप्रकाश शर्मा, सुधा शर्मा, ज्योति शर्मा, राम गोपाल शर्मा सहित कई भजन गायकों ने लगाई। संस्था के संस्थापक अभिषेक शर्मा ने बताया कि संजय भिण्डा, दिलीप शर्मा, दीपक पारीक, मनोज रिंणवा, बनवारी दाधीच, गिरिराज बंग, मुकेश शर्मा, सुरेश रिंणवा, ताराचंद शर्मा, किशन डोकवाल, नरेश शर्मा, संगीता शर्मा व साक्षी शर्मा सहित गणमान्य भक्त उपस्थित रहे। अंजनीकुमार सेवा ट्रस्ट हर पूर्णिमा को घर-घर बालाजी की ज्योत जगा कर धर्म प्रचार तथा जन व जीव सेवा के भाव से श्री बालाजी महाराज का कीर्तन किया जाता है।

मालाड में दादूदयाल महोत्सव 27 मई को
मुंबई. दादूदयाल प्रचार समिति आगामी 27 मई को दादू का 416 वां निर्वाण महोत्सव मनाने जा रहा है। मालाड पश्चिम, सुंदर नगर, रजिया देवी गजानंद गुप्ता हाल में आयोजित निर्वाण महोत्सव मे नरेना (जयपुर) दादू धाम के स्वामी गोपालदास स्वयं उपस्थित रहेंगे। ट्रस्टी देवकीनंदन जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ सुबह 8 बजे वाणी पाठ से होगा। सांय 5 से 9 बजे तक प्रवचन व भजन होगा। इसके बाद प्रसाद स्वरूप पश्चात भोजन की व्यवस्था है। दादू संस्कृति महाविद्यालय, जयपुर के पूर्व आचार्य स्वामी बजरंगदास के मुखारविंद से प्रवचन का श्रवणपान के बाद स्वामी प्रकाश दास व भगवान दास दादू के भजन प्रस्तुत करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो