scriptउर्मिला की प्रचार सभा में कांग्रेस समर्थकों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता! | BJP and Congress supporters clash in Urmila's meeting in Mumbai | Patrika News

उर्मिला की प्रचार सभा में कांग्रेस समर्थकों से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता!

locationमुंबईPublished: Apr 15, 2019 09:03:34 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

जान का खतरा बता कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगी पुलिस सुरक्षा

जान का खतरा बता कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगी पुलिस सुरक्षा

जान का खतरा बता कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगी पुलिस सुरक्षा

मुंबई. कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हुई हाथापाई के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। दरअसल उर्मिला सोमवार को बोरीवली स्टेशन के बाहर समर्थकों के साथ प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान वहां भाजपा के भी कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार बोरीवली रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखते ही भाजपा समर्थक ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। उर्मिला ने आरोप लगाया कि उनकी रैली में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता घुस गए थे। उन्होंने कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से हैरान हैं। उन्होंने भाजपा पर डराने का आरोप लगाया। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को ही टिकट दिया है, जिनके मुकाबले कांग्रेस ने उर्मिला को मैदान में उतारा है।

बढ़ाई गई उर्मिला की सुरक्षा
मुंबई पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला की मांग पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उर्मिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदार ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।
सुबह 10 बजे की घटना

बोरीवली पश्चिम में स्टेशन के सामने उर्मिला की प्रचार सभा चल रही थी। यहीं पर सवेरे 10 बजे के आसपास कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। मुंबई कांग्रेस सचिव डॉ. किशोर सिंह ने बताया कि सभी लडक़े हूटिंग के साथ-साथ वहां नाचने लगे। हमारी ओर से वहां तैनात पुलिस से तत्काल शिकायत की गई। पुलिस के रोकने पर भी वे नहीं माने। हालांकि हंगामे के समय लिए गए वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करनेवाले युवकों की पिटाई करते दिख रहे हैं।
भाजपा ने झाड़ा पल्ला

भाजपा उम्मीदवार शेट्टी ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में हमारे कार्यकर्ताओं नहीं गए थे। शेट्टी ने कहा कि राहुल गांधी की कई सभाओं में मोदी-मोदी के नारे लग चुके हैं, मगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कभी इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो