scriptMaha By-election: यहां के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त, इसलिए जीती शिवसेना ? | BJP gets a tough defeat in the by-election here, so Shiv Sena won ? | Patrika News

Maha By-election: यहां के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त, इसलिए जीती शिवसेना ?

locationमुंबईPublished: Jan 10, 2020 01:01:24 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

मानखुर्द ( Mankhurd ) से शिवसेना (ShivSena ) के विट्ठल लोकरे ( Vitthal Lokre ) विजयी, भाजपा ( BJP ) के बबलू पांचाल ( Bablu Panchal ) को हराया, मनपा में शिवसेना के नगरसेवकों की संख्या हुई 95 हुई

Maha By-election: यहां के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त, इसलिए जीती शिवसेना ?

Maha By-election: यहां के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त, इसलिए जीती शिवसेना ?

मुंबई. मुंबई मनपा के मानखुर्द प्रभाग क्रमांक 141 में हुए उपचुनाव में शिवसेना के विट्ठल लोकरे विजयी हुए। उन्होंने भाजपा के बबलू पांचाल को 1385 वोटों से हराया। विठ्ठल लोकरे को 4427 वोट मिला है, जबकि भाजपा के बबलू पांचाल को 3042 वोट मिले। इस चुनाव में कुल 18 उम्मीदवार खड़े थे और 13 हजार 476 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया, वहीं नोटा को 55 वोट मिले। तीसरे क्रमांक पर निर्दलीय उम्मीदवार खान बरकतउल्ला को 1787 वोट मिले

गोवंडी मनपा पर सपा का आंदोलन आज

मुंबई में फैल रहा है डेंगू, लगातार बढ़ रही है मरीजों का संख्या

नगरसेवकों की कुल संख्या बढ़कर 95
मुंबई मनपा के 2017 में हुए सार्वजनिक चुनाव में प्रभाग क्रमांक 141 में कांग्रेस के टिकट पर विठ्ठल लोकरे चुने गए थे। तीन महीने पहले लोकरे ने नगरसेवक पद से इस्तीफा देकर शिवसेना में शामिल हुए थे, जिसके बाद इस जगह पर गुरुवार को उपचुनाव हुआ। इस प्रभाग में कुल 32086 मतदाता हैं। उसमे 18054 पुरुष और 14032 महिला मतदाता थे। इसमें 7344 पुरुष और 6132 महिला मतदाताओं का समावेश है। 2017 के चुनाव में 56.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसकी तुलना में गुरुवार को हुए उपचुनाव में 42 प्रतिशत यानी 14.87 प्रतिशत मतदान कम हुआ। इस चुनाव में 18 उम्मीदवार थे। इस बार मतदान कम होने के बावजूद शिवसेना के उम्मीदवार को जीत मिली।

उपचुनाव में शिवसेना ने फिर दिया बीजेपी को झटका, इस सीट पर करने वाली है “कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन”!

मुंबई का नर्क है मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट

 

Maha By-election: यहां के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त, इसलिए जीती शिवसेना ?

57.87 प्रतिशत हुआ मतदान
इसका मुख्य कारण वोटों का बंटवारा बताया जा रहा है, क्योंकि सपा के उम्मीदवार खान जमीर भोले और निर्दलीय उम्मीदवार खान बरकतउल्ला के बीच मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ, जिसका फायदा लोकरे को हुआ। इस जीत के बाद मनपा में शिवसेना के नगरसेवकों की कुल संख्या बढ़कर 95 हो गई है। वर्ष 2017 के मनपा के चुनाव में विठ्ठल लोकरे ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस समय लोकरे को-3642 वोट, भाजपा के बबलू पांचाल को 2658 वोट, मनसे के उम्मीदवार को 2249 वोट और सपा के उम्मीदवार को 2337 वोट मिले और 107 नोटा मिले। कुल 22 उम्मीदवारों को कुल 31136 मतदान में से 17706 मत मिले थे। यानी 57.87 प्रतिशत हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो