scriptगठबंधन न हुआ तो भाजपा सांसदों को हार की चिंता | BJP MPs worry about defeat | Patrika News

गठबंधन न हुआ तो भाजपा सांसदों को हार की चिंता

locationमुंबईPublished: Jan 31, 2019 08:25:03 pm

Submitted by:

arun Kumar

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सामने निकला दर्द

BJP MPs worry about defeat

BJP MPs worry about defeat

मुंबई. आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए महाराष्ट्र में भाजपा -शिवसेना का गठबंधन जरूरी है। यह सिर्फ शिवसेना के सांसदों की ही नहीं भाजपा के सांसदों की भी मांग है। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास वर्षा पर लोकसभा चुनाव के समीक्षात्मक बैठक में भाजपा सांसदों का यह दर्द उभरा। उत्तर महाराष्ट्र के मौजूदा भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि गठबंधन नहीं हुआ तो वोटों का विभाजन बड़े पैमाने पर होगा और भाजपा को बड़ा नुकसान होगा। भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं होने से भाजपा सांसदों और नेताओं को हार का भय सता रहा है। पिछले 2 दिनों से वर्षा बंगले पर देर शाम आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक हो रही है। महाराष्ट्र के 8 विभागीय क्षेत्रों अलग अलग हिस्सों को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे, पार्टी के पार्टी महासचिव और संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी बैठक ले रहे हैं।
जीतने की गणित पर विमर्श

प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा और मौजूद सांसदो के कामकाज को लेकर समीक्षा, पार्टी को जिताने के लिए गणित बिठाने पर इस बैठक में समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस भले कहते आएं हैं कि यदि गठबंधन नहीं हुआ तो भी भाजपा महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने वाले सिपाही का दर्द सुनने के बाद अब उन्हें भी लगने लगा है कि युति जरूरी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो