scriptभाजपा-शिवसेना संयुक्त रैली से करेगी चुनावी आगाज | BJP-Shiv Sena to launch joint electoral campaign | Patrika News

भाजपा-शिवसेना संयुक्त रैली से करेगी चुनावी आगाज

locationमुंबईPublished: Mar 14, 2019 01:08:00 am

Submitted by:

arun Kumar

कार्यकर्ताओं के मेल मिलाप को 6 ठिकानों पर होगा सम्मलेन

BJP-Shiv Sena to launch joint electoral campaign

BJP-Shiv Sena to launch joint electoral campaign

सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी भाजपा-सेना

मुंबई . लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आगामी 24 मार्च को कोल्हापुर में संयुक्त रैली कर भाजपा-शिवसेना चुनावी हुंकार भरेगी। इससे पहले छह जगहों पर पर भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं में व्याप्त रोष को मिटाने के लिए कार्यकत्र्ता सम्मलेन करेगी। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निवास स्थान पर जाकर उनसे बातचीत की और चुनाव प्रचार की रैली आयोजन सहित कई सीटों के अदला बदली आदि को लेकर चर्चा की गई। दोनों के बीच लगभग दो घंटे तक चली बैठक में सहयोगी दलों के लिए एक एक सीट छोडऩे, जालना सीट पर दानवे को समर्थन और राज्य में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन को लेकर निर्णय लिया गया।
क्या होंगे कार्यक्रम

आगामी 15 मार्च दोपहर को अमरावती तथा रात में नागपुर में, 17 तारीख दोपहर को औरंगाबाद और रात को नासिक, उसी प्रकार 18 तारीख दोपहर को नवी मुंबई और शाम को पुणे में युति के संयुक्त सम्मलेन होंगे। लोकसभा चुनाव में शिवसेना अब 23 सीटों पर लड़ेगी। शिवसेना ने एक सीट युति सहयोगी दल के लिए छोड़ा है। भाजपा भी एक सीट छोड़ेगी और कुल दो सीटें सहयोगियों को दिए जाएंगे। जिनमे रसपा के महादेव जानकर और रिपाई के रामदास अठावले का नाम शामिल है। साथ ही इस बैठक में जालना सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को तय किया गया, दानवे को हराने की ठानकर बैठे शिवसेना नेता व मंत्री अर्जुन खोतकर को मनाने की बात पर उद्धव ने भी सहमति जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो