scriptCorona सैनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले 2 गिरफ्तार | black marketing a sanitizer 2 arrested | Patrika News

Corona सैनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले 2 गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Mar 31, 2020 05:26:31 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

लाखो का सैनेटाइजर घर से बरामद

Corona सैनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले 2  गिरफ्तार

Corona सैनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले 2 गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . एक तरफ जहां कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए देश मे मास्क और सैनेटाइजर की किल्लत है | मेडिकल शॉप और दुकानों में सैनेटाइजर उपलब्ध ना होने के कारण लोग मजबूरन दुकान से खाली हाथ लौट रहे हैं | वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे गंभीर स्तिथि का फायदा उठाकर मोटी कमाई करना चाहते हैं | ऐसे ही दो लोगों को चारकोप गिरफ्तार किया है जो लाखों के हैंड सैनेटाइजर घर में ही स्टॉक कर अधिक कीमतों में बेच रहे थे | आरोपियों के पास से १० लाख से अधिक का हैंडसैनेटाइजर जब्त किया गया है |
चारकोप पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर ने बताया की जगदीश बम्बनिया और राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया है | पुलिस को जानकारी मिली थी कि कांदिवली के एक घर में हैण्ड सैनेटाइजर जमा कर रखा गया है | उसका ब्लैक मार्केटिंग किया जा रहा है | जिसके बाद चारकोप पुलिस स्टेशन के अधिकारियो ने उक्त घर पर छापा मारकर दस लाख 28 हजार रुपए के हैण्ड सैनेटाइजर जब्त किया गया | जिसके बाद पुलिस ने बेचने वाले दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया |

ट्रेंडिंग वीडियो