scriptBMC Election 2022: BJP और शिंदे गुट का होगा गठबंधन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान | BMC Election 2022: BJP and Shinde camp alliance in All Elections Says Chandrashekhar Bawankule | Patrika News

BMC Election 2022: BJP और शिंदे गुट का होगा गठबंधन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान

locationमुंबईPublished: Sep 12, 2022 02:30:07 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कोई नहीं जानता है। इन सब के बीच शिंदे खेमे-बीजेपी और शिवसेना के नेताओं की तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव शिंदे गुट के साथ लड़ेगी।

BJP and Shinde camp alliance in All Elections Says Chandrashekhar Bawankule

BJP और शिंदे गुट का होगा गठबंधन: चंद्रशेखर बावनकुले

BMC Election 2022: बीएमसी चुनाव के लिए अब कुछ ही समय बचा हुआ है। यही कारण है कि सभी दलों ने अपनी तैयारी पहले से ही शुरू की है। बीजेपी ने बीएमसी चुनाव में मिशन 135 का नारा दिया है। इसी बीच महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव शिंदे गुट के साथ लड़ेगी।
महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सभी चुनाव भाजपा- शिंदे गुट साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिंदे जो उम्मीदवार देंगे उन्हें जीता कर लाएंगे। भाजपा संगठन को अधिक मजबूत करुंगा। इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना गुट के साथ गठबंधन कर निकाय चुनाव लड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें

शिवसेना ने सामना के जरिए BJP पर फिर साधा निशाना, आत्मा और राक्षस का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

गौर हो कि इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह जब मुंबई आए थे तो उन्होंने बीएमसी चुनाव में बीजेपी के लिए मिशन-135 का नारा द‍िया। उन्होंने मुंबई के बीएमसी चुनाव जीतने के ल‍िए भाजपा नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है।
वहीं देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान में कहा क‍ि इस बार के बीएमसी चुनाव मतलब आर या पार की अंतिम लड़ाई है। फडणवीस ने कहा क‍ि यह लड़ाई एक तरह से उद्वव ठाकरे की शिवसेना को सत्ता से हटाने के लिए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो