scriptBMC बारिश दौरान पानी में गिरने से बीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत | bmc two employee dead goreganv | Patrika News

BMC बारिश दौरान पानी में गिरने से बीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत

locationमुंबईPublished: Sep 05, 2019 01:16:58 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

बारिश दौरान पानी में गिरने से बीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत

BMC बारिश दौरान पानी में गिरने से बीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत

BMC बारिश दौरान पानी में गिरने से बीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत

मुंबई . चार दिनों से लगातार हो रहे बारिश के कारण मुंबई सहित आस पास के शहरों में जल जमाव हुआ है | वंही मुंबई के गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में भारी बारिश के दौरान पानी में गिरने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है | बताया जा रहा है की पानी में गिरने के बाद दोनों का दम घुटने से मौत हुई है |
जानकारी अनुसार गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में बारिश के पानी में डूबने से विजयेन्द्र सरदार बागड़ी (36) और जगदीश परमार (54) की मौत हो गई है | बीएमसी के पी / एस वार्ड में कार्यरत विजयनेद्र और जगदीश बुधवार शाम को गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में जल जमाव के दौरान पानी निकलाने का कार्य कर रहे थे | तभी उन्हें एक जगह पर पानी का अंदाज नहीं आया और दोनों उसमे गिर गए | इस के बाद स्थानीय नागरिको ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया | वंहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया | प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है की पानी में गिरने के बाद दोनों का दम घुट गया | जिसके कारण मौत हो गई है | फिलहाल पुलिस प्राथमिक मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है | वंही इस घटना से एक बार फिर नागरिको की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो