कई सेलिब्रिटी सलाखों के पीछे
राजपूत से जुड़े ड्रग मामले में चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक सहित कई लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। रिया और शोविक जमानत पर जेल से छूटे हैं। घर से गांजा बरामद होने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी सलाखों के पीछे रहे हैं। एजाज खान, गौरव दीक्षित, अरमान कोहली, अर्जुन रामपाल सहित कई सेलिब्रिटी का नाम सामने आ चुका है। इन सभी के घर एनसीबी ने छापा मार कर तलाशी ली।
12 साल तक नशे में डूबे
अभिनेता संजय दत्त 12 साल तक नशे की लत में डूबे थे। नशा छुड़ाने के लिए दिवंगत सुनील दत्त बेटे को अमरीका ले गए। संजू बाबा नशे से उबरने में सफल रहे। वहां से लौटने के बाद संजय ने कई यादगार फिल्में कीं। अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का करियर नशे की भेंट चढ़ गया। प्रतीक अब नशा छोड़ चुके हैं।
भीख तक मांगनी पड़ी
90 के दशक की मशहूर मॉडल और टीवी अभिनेत्री गीतांजलि नशे की लत में डूबी थीं। काम न मिलने की वजह से उनकी माली हालत बहुत खराब थी। कहीं से कोई सहारा नहीं मिला तो गीतांजलि को भीख तक मांगनी पड़ी। उनकी मौत हो चुकी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी ड्रग से जुड़ चुका है।

ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ नाम जुडऩे के बाद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो चुका है। एनसीबी सहित कई एजेंसियों को कुलकर्णी की तलाश है। वह विदेश में हैं। डीजे अकील का करियर ड्रग की भेंट चढ़ चुका है। दुबई में अकील की गिरफ्तारी हुई थी। नशे की लत से रैपर हनी सिंह धीरे-धीरे उबर रहे हैं। कोकीन के साथ मुंबई में गिरफ्तारी के बाद अभिनेता फरदीन खान का करियर खत्म हो गई।
ओवैरियन कैंसर से उबरीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला को भी नशे की लत थी। अब वे नशा छोड़ चुकी हैं। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और बड़ी बहन पूजा को भी नशे की लत थी। दोनों नशे से उबर चुके हैं। अभिनेता शाहरुख की पत्नी गौरी खान विदेश में मारिजुआना का सेवन करते पकड़ी गई थीं।