scriptBombay High Court Nagpur bench Justice Rohit Deo Resigns says can't work against self-respect | बॉम्बे HC के जज ने भरे कोर्ट में दिया इस्तीफा, कहा- स्वाभिमान के खिलाफ काम नहीं कर सकता | Patrika News

बॉम्बे HC के जज ने भरे कोर्ट में दिया इस्तीफा, कहा- स्वाभिमान के खिलाफ काम नहीं कर सकता

locationमुंबईPublished: Aug 04, 2023 06:06:16 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Justice Rohit Deo Resigns: जस्टिस रोहित देव को जून 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर बेंच में पदोन्नत किया गया था। उन्हें 5 जून 2017 को पहले एडिशनल जज और बाद में 12 अप्रैल 2019 को परमानेंट जज बनाया गया था।

justice_rb_deo_resignation.jpg
जस्टिस रोहित देव ने दिया इस्तीफा
Bombay High Court Justice Rohit Deo Resignation: बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच (Nagpur Bench) के जज रोहित देव (Justice RB Deo) ने शुक्रवार को भरे कोर्ट में अपने इस्तीफे की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। दिलचस्प बात यह है कि जस्टिस देव का रिटायरमेंट अभी दो साल दूर था। इससे पहले उन्होंने अचानक कोर्ट में अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। जस्टिस रोहित देव की इस्तीफे की घोषणा सुनकर कोर्ट रूम में उपस्थित सभी वकील और स्टाफ भी अवाक रह गये।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.