मुंबई

पुणे के चांदनी चौक में विस्फोट से उड़ाया पुल

1300 छेदों में भरा गया था 600 किलो बारूदहाल ही में बारूद से ध्वस्त किया गया था नोयडा में ट्विन टॉवर

मुंबईOct 02, 2022 / 07:14 pm

Chandra Prakash sain

पुणे के चांदनी चौक में विस्फोट से उड़ाया पुल

पुणे. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक नगरी पुणे के चांदनी चौक पुुल को शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बारूद से ध्वस्त कर दिया गया। पुल को गिराने के लिए 600 किलो बारूद इस्तेमाल किया गया। ये बारूद पुल में बनाए गए 1300 छेदों में भरा गया था। पुल का मलबा हटाने का काम जारी है। पुणे को मुंबई व बेंगलूरु सहित कई शहरों से जोडऩे वाली सड़क पर 1990 में बना यह पुल संकरा था। इस वजह से यहां ट्रैफिक जाम आम था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यहां बहुस्तरीय फ्लाइओवर बनाएगा। चांदनी चौक पुल को गिराने को ठेका प्रशासन ने उसी एडिफिस इंजीनियर्स कंपनी को दिया था, जिसने हाल ही में नोयडा में ट्विन टॉवर को ध्वस्त किया था। पुल गिराने की तैयारी के मद्देजर स्थानीय पुलिस ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

खाली कराया क्षेत्र
प्रशासन ने पुल के 200 मीटर परिधि का क्षेत्र खाली करा लिया था। शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह आठ बजे के बीच वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। लिक्विड बारूद भरने के लिए पुल में 1300 जगह छेद किए गए। इसे 200 मीटर दूर डेटोनेटर से कनेक्ट किया गया था। डेटोनेटर पर करेंट रिलीज करते ही जोर का धमाका हुआ। पांच सेकेंड में ही यह पुल मलबे में तब्दील हो गया। हालांकि स्टील की छड़े कई जगह खड़ी दिखीं।

Home / Mumbai / पुणे के चांदनी चौक में विस्फोट से उड़ाया पुल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.