script

मुंबई में संपत्ति के विवाद में जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Nov 29, 2022 09:41:36 pm

मुंबई से सटे ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। शख्स का अपनी ही पत्नी से संपत्ति को लेकर विवाद था। ससुराल पहुंच कर उनसे पत्नी पर हथियार से हमला कर दिया। बीच में आई साली को भी शख्स ने धारदार हथियार से काट डाला। साली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

pune_crime_news.jpg

Crime

मुंबई से सटे ठाणे से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। ठाणे के गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी, साली और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर घायल होने के की वजह से साली की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सास और पत्नी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या की यह वारदात बदलापुर गांव के जांभला रोड स्थित सनसेट हाइट में हुई है। ईमारत के दूसरे फ्लोर पर फरीदा सैयद अपनी दो बेटी निलोफर और सनोबर के साथ रहती हैं। इसके साथ ही नीलोफर का छोटा बेटा भी उनके साथ रहता है।
नीलोफर की शादी मुंबई के ही रहने वाले मोहम्मद शेख के साथ हुई थी। मगर, प्रॉपर्टी विवाद की वजह से नीलोफर लंबे समय से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। आज (29 नवंबर) सुबह करीब छह बजे मोहम्मद शेख अपनी सुसराल पहुंचा। उसने गेट खटखटाया। पति की आवाज सुन पत्नी नीलोफर ने गेट खोला। सामने पति मोहम्मद शेख खड़ा था।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में मर्डर का सनसनीखेज वारदात आया सामने, लड़की ने चचेरी बहन का गला काटा

बता दें कि नीलोफर कुछ समझ पाती, इससे पहले ही पति मोहम्मद शेख ने धारदार हथियार से नीलोफर पर हमला बोल दिया। नीलोफर के चिल्लाने की आवाज सुन बहन सनोबर और मां फरीदा अपने कमरे से बाहर की तरफ दौड़ीं। बाहर आकर दोनों ने देखा कि मोहम्मद शेख नीलोफर पर हथियार से हमला कर रहा है। बहन को बचाने के लिए सनोबर बीच में आ गई। गुस्से में आग बबूला हुए मोहम्मद ने नीलोफर की बहन पर भी हथियार के कई वार किए। खून से लथपथ सनोबर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मोहम्मद शेख ने सास फरीदा पर भी हमला किया और उसे भी गंभीर चोटें लगी।
पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचा: बता दें कि चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद इस घटना की जानकारी बदलापुर गांव थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सनोबर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल मां-बेटी फरीद और नीलोफर को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।
इस मामलें को लेकर बदलापुर गांव के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता गावडे ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शेख पहले दुबई में काम करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी नीलोफर नाखुश थी। इसके बाद वह पति मोहम्मद शेख से अलग होकर मायके में रहने लगी थी। इसके अलावा दोनों के बीच जोगेश्वरी इलाके की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। इसी की वजह से आरोपी ने परिवार पर हमला किया। इस घटना में साली की मौत हो गई है। वहीं, पत्नी और सास का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हमने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो