scriptश्रद्धालुओं से भरी बस पलटी 6 की मौत, 39 लोग घायल | Bus of pilgrims got accident in Maharashtra, 6 died | Patrika News

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी 6 की मौत, 39 लोग घायल

locationमुंबईPublished: Mar 25, 2019 05:58:02 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

त्रयंबकेश्वर दर्शन कर डहाणु के महालक्ष्मी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, सूरत के रहने वाले हैं सभी मृतक

त्रयंबकेश्वर दर्शन कर डहाणु के महालक्ष्मी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, सूरत के रहने वाले हैं सभी मृतक

त्रयंबकेश्वर दर्शन कर डहाणु के महालक्ष्मी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, सूरत के रहने वाले हैं सभी मृतक

पालघर. जिले के मोखाडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत तोरंगण घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस पलट कर 25 फु ट गहरी खाईं में गिर गई। बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि ३९ घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नासिक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी मृतक सूरत के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस धार्मिक यात्रा पर थी। बस में सवार अधिकांश श्रद्धालु सूरत के रहने वाले हैं। नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस मोखाडा के रास्ते डहाणु महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। शिर्डी, नासिक और त्रयंबकेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद यह बस श्रद्धालुओं को लेकर महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। बस में कुल ४५ यात्री सवार थे। सिविल हॉस्पिटल में इलाज : मामूली रूप से जख्मी लोगों को त्रयंबकेश्वर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जबकि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को नासिक के सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया
गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो