scriptमेट्रो-10,11 और 12 को कैबिनेट की मंजूरी | Cabinet approval for Metro-10,11 and 12 | Patrika News
मुंबई

मेट्रो-10,11 और 12 को कैबिनेट की मंजूरी

50 किमी लंबे मेट्रो मार्ग के लिए खर्च किए जाएंगे 24 हजार करोड़ रुपए

मुंबईJul 24, 2019 / 12:05 pm

Arun lal Yadav

patrika mumbai

मेट्रो-10,11 और 12 को कैबिनेट की मंजूरी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. राज्य सरकार के मंत्री मंडल ने मंगलवार को मेट्रो-10,11 और 12 मार्ग को मंजूरी दे दी है। इसमें से दो मार्गों को मुंबई महानगर प्रदेश के लिए और एक दक्षिण मुंबई के मुख्य डाक कार्यालय की ओर जाने वाले मुंबईकरों को भारी राहत मिलेगी। राज्य सरकार की इस परियोजना में 50 किमी लंबे मेट्रो मार्ग के लिए 24 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि मुंबई में रोज लाखों लोग अपने जीवन का लगभग चार घंटे यात्रा में गुजारते हैं। मेट्रो आने से इन घंटों में भारी कमी होगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए एक घंटे ही लगेंगे। अभी कई इलाकों में यह समय दो से तीन घंटे हैं।
गायमुख से शिवाजी चौक मेट्रो मार्ग 10
इस परियोजना में गायमुख से शिवाजी चौक मेट्रो मार्ग 10 को मंजूरी दी गई है। इस 9.209 किमी के मेट्रो मार्ग को बनाने के लिए 4476 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।. इसमें से 8.२९ एलीवेटेड होगा, और 0.68 अंडरग्राऊंग होगा। इस मार्ग पर गायमुख, गायमुख रेतीबंदर, वर्सोवा चार फाटा, काशिमिरा, शिवाजी चौक नाम के मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसे मार्च 2022 तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। इस मेट्रो मार्ग से लगभग 14 लाख 72 हजार यात्रियों को लाभ होगा।
वडाला से जीपीओ मेट्रो मार्ग 11
12.775 किमी की इस परियोजना के लिए 8739 करोड़ रुपए रूपए का प्रावधान का किया गया है। वड़ाला से शिवड़ी चार किमी एलीवेटेड होगा, और सीवड़ी से सीएसएमटी 8.७६५ किमी अंडरग्राऊंग होगा। इसके तहत वडाला आरटीओ, गणेश नगर,बीपीटी अस्पताल (एलिवेटेड स्टेशन),शिवाजी मेट्रो, हे बंदर, कोल बंदर, दारू खाना, वाड़ी बंदर,क्लॉक टॉवर, कर्ना क बंदर,सीएसटीएम मेट्रो स्टेशन होगेें। इसे मार्च 2026 तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। इस मेट्रो मार्ग से लगभग 11 लाख 60 हजार यात्रियों को लाभ होगा।

कल्याण से तलोजा मेट्रो मार्ग-12
20.७५ किम कल्याण से तलोजा मेट्रो मार्ग परियोजना के लिए 5865 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके सभी स्टेशन एलीवीटेड होंगे। इसमें एपीएमसी कल्याण, गणेश नगर, पिसवली गांव, गोलवली, डोम्बिवली एमआईडीसी, सा गांव, सोनार पाड़ा, मानपडा, हादुतणे, कोलगांव, निलजे गांव, वडावली, बाले, वकलन, तुर्भे, पिसावे डिपो, पिसावे और तलोजा स्टेशन होंगे। इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मेट्रो का फायदा
यात्रियों के समय में 50 से 75 प्रतिशत की बचत, 25 से 30 प्रतिशत अन्य गाडिय़ों का उपयोग करने वाले मेट्रो का उपयोग करेंगे, लोकल ट्रेन में प्रति वर्गमीटर में 12 यात्री यात्रा करते हैं। मेट्रो आने से मुंबई लोकल पर यात्रियों का दबाव कम होगा और प्रति वर्गमीटर 12 की बजाय 7 यात्री यात्रा करेंगे। इससे सड़क यातायात का 30 से 35 प्रतिशत ट्रैफिक की समस्या का निस्तारण होगा और लोकल ट्रेन की दुर्घटनाओं में कमी होगी।

Home / Mumbai / मेट्रो-10,11 और 12 को कैबिनेट की मंजूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो