scriptदिव्यांगों की शिक्षा के लिए आरक्षित भूखंड पर कब्जा | Capture divyang reserved plot for the education navi mumbai | Patrika News

दिव्यांगों की शिक्षा के लिए आरक्षित भूखंड पर कब्जा

locationमुंबईPublished: Aug 03, 2019 12:17:57 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

दिव्यांगों की शिक्षा के लिए आरक्षित भूखंड पर कब्जासवाला: चैरिटी कमिश्नर और सिडको को किया गुमराह , नोटिस जारी किया, मगर नहीं हुई कार्रवाई कब्जा कर हथियाई गई जमीन पर बनाया गया स्कूल-कॉलेज
 

navi mumbai

दिव्यांगों की शिक्षा के लिए आरक्षित भूखंड पर कब्जा

नागमणि पांडेय
मुंबई. दिव्यांग छात्रों की शिक्षा और उनके विकास के लिए नवी मुंबई के कोपरखैरणे में भूखंड आरक्षित किया गया था। इस भूखंड पर कब्जा कर अवैध रूप से स्कूल-कॉलेज बना लिया गया है। हालांकि सिडको ने नोटिस जारी किया था, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे सिडको के साथ ही राज्य के शिक्षा विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
कोपरखैरने सेक्टर ५ के प्लाट नंबर ३० को सिडको ने आश्रय फाउंडेशन को अक्टूबर, १९९७ में दिया था। इस भूखंड पर दिव्यांग छात्रों की शिक्षा और उनके विकास के लिए बिल्डिंग बनाई जानी थी। इस बिल्डिंग का इस्तेमाल अन्य सामाजिक कार्यों के लिए भी किया जा सकता था। लेकिन आश्रय फाउंडेशन ने चैरिटी कमिशनर और सिडको को बिना सूचित किए गौतम एजुकेशन ट्रस्ट से एग्रीमेंट कर २५ हजार रुपए महीने के किराए पर भूखंड को ३६ महीने के लिए दे दिया।
इसके बाद इस भूखंड पर अवैध रूप से २००९ में बिल्डिंग बनाई गई और स्वामी विवेकानंद स्कूल-कॉलेज शुरू किया गया। इस स्कूल और कॉलेज के छात्रों से फीस वसूल कर मोटी कमाई की जा रही है। सूत्रों की मानें तो दिव्यांग छात्रों के नाम पर सिर्फ एक कमरा बनाया गया है, जहां महज एक-दो छात्र आते हैं, जिनके लिए एक शिक्षक रखा गया है।
चेंज ऑफ यूज के लिए आवेदन
उक्त भूखंड पर अवैध रूप से स्कूल-कॉलेज खोले जाने की जानकारी होने पर सिडको ने २०११ में आश्रय फाउंडेशन को नोटिस जारी किया। नोटिस में बताया गया कि जिन शर्तों के साथ भूखंड का आवंटन किया गया है, उसका उल्लंघन किया जा रहा है। कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद सिडको की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब संस्था की तरफ से सिडको के पास चेंज ऑफ यूज के लिए आवेदन किया गया है।
सिडको से नहीं मिली मंजूरी
सूत्रों की माने तो चेंज ऑफ यूज बाबत संस्था के आवेदन को अभी भी सिडको की मंजूरी नहीं मिली है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह कि दिव्यांगों के लिए आरक्षित भूखंड पर खोले गए स्कूल-कॉलेज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नहीं मिला कोई जवाब
सिडको के प्रबंध निदेशक (एमडी) लोकेश चंद्रा से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। आश्रय फाउंडेशन के भूखंड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल-कॉलेज चला रहे गौतम एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एके सिंह ने भी कोई जवाब नहीं दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो