scriptदाभोलकर हत्याकांड: मुंबई से दो लोग गिरफ्तार | CBI arrested two in Dabholkar murder case | Patrika News

दाभोलकर हत्याकांड: मुंबई से दो लोग गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: May 25, 2019 09:15:11 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार किए गए लोगों में सनातन संस्था का वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल

दाभोलकर हत्याकांड: मुंबई से दो लोग गिरफ्तार

दाभोलकर हत्याकांड: मुंबई से दो लोग गिरफ्तार

मुंबई

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सनातन संस्था का वकील और एक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है। रविवार को अवकाश अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने शनिवार को मुंबई से वकील संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को गिरफ्तार किया है। पुनालेकर पर दाभोलकर हत्या मामले में सबूत नष्ट करने और आरोपियों को मार्गदर्शन करने का आरोप है। जबकि विक्रम पर आरोपियों को दाभोलकर की पहचान कराने और घटना स्थल की रेकी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार आरोपी शरद कलसकर के बयान के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुनालेकर मुंबई हाईकोर्ट में वकील है। इसके साथ ही वह दाभोलकर हत्याकांड के आरोपियों का भी वकील है।
2013 में कर दी थी हत्या

ज्ञात हो कि अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे के ओंकारेश्वर मंदिर के पास महर्षि शिंदे ब्रिज पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिछले वर्ष सीबीआई ने सचिन प्रकाशराव अंधुरे को गिरफ्तार किया था। नालासोपारा से गिरफ्तार शरद कलस्कर से पूछताछ में सचिन का नाम सामने आया। सचिन और शरद दोनों दोस्त हैं। संजीव पुनालेकर की गिरफ्तारी को लेकर सनातन संस्था के तरफ से विरोध जताया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो