scriptसीमेंट में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश | cement mixer 6 arrest mumbai crime branch | Patrika News

सीमेंट में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

locationमुंबईPublished: Dec 11, 2019 01:24:32 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

सीमेंट में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मुख्य आरोपी सहित सात गिरफ्तार
1350 बोरी सीमेंट बरामद

सीमेंट में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सीमेंट में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मुंबई. अंबुजा सीमेंट सहित नामी कंपनियों के सीमेंट में मिलावट कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने किया है | इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 लाख 15 हजार 350 रुपए मूल्य के सीमेंट एवं 1350 बोरी बरामद की गई है |
मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने सीमेंट मिलावट करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम लईस मोहम्मद चौधरी उर्फ रमजान चौधरी (51) सहित वहा काम करने वाले सेवालाल सरोज , पवन सरोज ओमप्रकाश चौहान ,भोले सरोज ,विजय कुमार सहानी और जुगेश कुर्मी को गिरफ्तार किया है | अंबुजा सीमेंट के मिलावट करने वालो पर नजर रखने के लिए आईपीआर संस्था द्वारा काम मुंबई में किया जाता है | इसके लिए काम करने वाले प्रवीण नायर को जानकारी मिली थी की गोरेगांव के चौधरी सेंड सप्लाई कंपनी में अंबुजा सीमेंट सहित कई सीमेंट में मिलावट किए जा रहे है | जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस उपायुक्त शहाजी उमाप को दिया गया | इस शिकायत के बाद प्रभारी पुलिस निरीक्षक सतीश , पुलिस निरीक्षक धीरज कोली एवं सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे की टीम ने गोरेगांव (पूर्व) पटेल मार्ग के निर्मल रबर बोर्ड कम्पाउंड स्थित चौधरी सैंड सप्लाई कंपनी के गोदाम में छापा मारा और सीमेंट में मिलावट करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा | इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम लईस मोहम्मद चौधरी उर्फ रमजान चौधरी सहित वंहा काम कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया | गोदाम से 6 हजार बोरी मिलावटी सीमेंट एवं 1350 खाली बोरी बरामद की गई है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो