scriptछतरी से रोकी रेलवे की बड़ी दुर्घटना | centrail railway bhandup station umbrell stop accident | Patrika News

छतरी से रोकी रेलवे की बड़ी दुर्घटना

locationमुंबईPublished: Sep 02, 2019 04:13:04 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

छतरी से रोकी रेलवे की बड़ी दुर्घटना

छतरी से रोकी रेलवे की बड़ी दुर्घटना

छतरी से रोकी रेलवे की बड़ी दुर्घटना

मुंबई . मध्य रेलवे के कांजुर और भांडुप रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर लगभग डेढ़ फुट रेलवे ट्रैक का का हिस्सा टूट गया था | इस दौरान रेलवे ट्रैक किनारे सब्जी की खेती करने वाले की नजर पड़ी और उसने एक बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही अपने पास की छतरी मोटरमैन को दिखाकर ट्रेन को रोक दी | जिसके बाद इस की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दिया गया |
जानकारी अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब भांडुप और कांजुर रेलवे स्टेशन के बिच ट्रैक किनारे सब्जी की खेती करने वाले गणेश चव्हाण की नजर टूटे हुए ट्रैक पर पड़ी | जिसके बाद उन्होंने देखा की ठाणे के तरफ एक लोकल आ रही है | उन्होंने बिना कोई देरी किए | बारिश से बचने के लिए अपने पास रखे छतरी मोटरमैन के तरफ दिखा कर इशारा करने लगा | इसी दौरान लोकल ट्रेन में मौजूद मोटरमैन ए एस राजपूत ने व्यक्ति द्वारा लगातार दिखाए जा रहे छतरी को देख उन्हें कुछ खतरे का संकेत लगा | इसके लिए उन्होंने गाडी को रोक दी | लोकल रोकने के बाद उन्होंने देखा की घटनास्थल पर डेढ़ फुट ट्रैक का हिस्सा गायब है | इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचित किया | व्यक्ति द्वारा छतरी दिखा कर जिस तरह लोकल ट्रेन को रोककर एक बड़ी दुर्घटना होने से रोक दी | मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार की माने तो कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद बाद तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया गया | इसके साथ ही जांच की जा रही है कि आखरी कार ट्रैक का हिस्सा कैसे गायब हुआ | सूत्रों की माने तो रेलवे के तरफ से इस बड़ी दुर्घटना होने से रोकने वाले व्यक्ति का सम्मान भी करने वाली है |

ट्रेंडिंग वीडियो