script

अमृतं जलम् अभियान में शांताराम तालाब की सफाई

locationमुंबईPublished: Jun 02, 2019 05:27:11 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

अभिनेता व समाजसेवियों ने किया श्रमदान

अमृतं जलम् अभियान में शांताराम तालाब की सफाई

अमृतं जलम् अभियान में शांताराम तालाब की सफाई

मुंबई. पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान में शनिवार को जबरदस्त उत्साह लोगों में देखते बना। मालाड पूर्व, कुरार पुलिस स्टेशन के पास शांताराम तालाब की सफाई अभियान में श्रमदान करने मनपा पी/उत्तर के प्रभाग समिति अध्यक्ष विनोद मिश्रा, नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संजय पांडे, माँ वरदायिनी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयकांत शुक्ला, मुंबई सेवादल के महासचिव धनंजय तिवारी, भाभीजी घर पर हैं सीरियल के फेम मनमोहन तिवारी (गौर), राजस्थानी मंडल के सचिव राजेंद्र तुलस्यान, दीनदयाल मुरारका व मनपा अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में सुबह 9 बजे पहुँच गए। उपस्थित जन समुदाय सबसे पहले तालाब परिसर को झाड़ू लेकर साफ किया, इसके बाद वहां उपस्थित स्थानीय नागरिकों को जल संवर्धन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शांताराम तालाब मुंबई के पश्चिम उपनगर का सबसे पुराना तालाब है।
किसी समय मालाड पूर्व कुरार गांव की जनता इस तालाब का पानी पीने के उपयोग में लेते थे, लेकिन समय के साथ जब यहां आबादी बढ़ी तो गंदे नाले का पानी तालाब को दूषित करने लगा।
कुछ साल पहले जनप्रतिनिधियों के प्रयास से इसका कायाकल्प कर सुन्दर बना दिया गया। एक बार फिर शिविर का पानी लीकेज कर इसके जल में घुल रहा है। इसे तत्काल दुरुस्त का पानी को साफ-सुथरा कराने का आश्वासन मनपा अधिकारियों ने दिया है।

शूटिंग छोड़ पहुंचे मनमोहन तिवारी
भाबीजी घर पर हैं सीरियल के लोकप्रिय अभिनेता रोहित गौर अपनी शूटिंग छोड़ पत्रिका के अमृतं जलम अभियान में पहुंचे। मनमोहन तिवारी के नाम से मशहूर रोहित गौर ने पत्रिका के इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रिका का यह जलसंवर्धन कार्य सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि पत्रिका ने सही पकड़ा है।

स्वच्छता के लिए सबका साथ चाहिए
मनपा पी/उत्तर के प्रभाग समिति अध्यक्ष व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें सबका साथ, सबका सहयोग चाहिए। उन्होंने पत्रिका के इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान पत्रिका का जनहित में उठाया गया यह कार्य अति सराहनीय है। आज हमें पानी के दुरुपयोग को रोकना होगा।
लोगों को आगाह करते हुए विनोद मिश्रा ने कहा कि इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए हो सकता है। इस नाते हमें अभी से जलसंवर्धन करना होगा। उन्होंने पत्रिका के इस अभियान को आगे भी अपना सहयोग देने आश्वासन दिया।

दूषित जल भी आग बुझाने के काम आता है
धनंजय तिवारी ने जल को जीवन बताते हुए कहा कि हमें पानी बचाने के लिए छोटी-छोटी बातों का भी ख्याल रखना होगा। जैसे हम सुबह टूथ ब्रश करते हुए नल की टोटी खुली छोड़ देते हैं। इसी तरह हमसे और भी भूल व गलतियां हो जाती है जिससे पानी की बर्बादी होती है। हर तरह का जल हमारे जीवन में उपयोगी है।
यहाँ तक कि दूषित जल भी आग बुझाने के काम आता है। इस जल को भी हमें संभालकर रखने की जरूरत है, ताकि उसका भी सही उपयोग हो सके।

अमृतं जलम् अभियान की प्रशंसा
समाजसेवी जयकांत शुक्ला ने कहा कि पत्रिका की यह मुहीम निश्चित ही लोगों में जागरुकता लाने का काम कर रही है। इसे मुंबई के हर कोने-कोने तक पहुँचाना चाहिए। हम सब पत्रिका के साथ अमृतं जलम अभियान के साथ हैं। पत्रिका आज सिर्फ खबरें भर नहीं बल्कि लोगों को जल के प्रति जागरूक करने का भी कार्य कर रहा है। जो अपने आप में अनूठा है।

ट्रेंडिंग वीडियो